Reality Of Sports: हरिका ने विश्व चैंपियन जु वेनजुन को हराया, हासिल की संयुक्त बढ़त

Wednesday, 4 March 2020

हरिका ने विश्व चैंपियन जु वेनजुन को हराया, हासिल की संयुक्त बढ़त

D. Harika Image Source : TWITTER

लुसाने| भारतीय ग्रैंडमास्टर द्रोणवल्लि हरिका ने तीसरे दौर में विश्व चैंपियन जु वेनजुन को हराकर फिडे महिला ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त हासिल कर ली। 

विश्व में नौवें नंबर की खिलाड़ी हरिका के तीन दौर के बाद दो अंक हैं और वह चार अन्य के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। भारतीय खिलाड़ी ने बुधवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए चीन की विश्व में तीसरे नंबर की खिलाड़ी को 54 चाल में हराया। 

जिन अन्य खिलाड़ियों के दो अंक हैं उनमें रूस की एलिना काशलिन्स्काया और अलेक्सांद्रा गोरयाचकिना, उक्रेन की अन्ना मुजीचुक और जार्जिया की नाना दजागनिद्ज शामिल हैं। हरिका अगले दौर में दजागनिद्ज से भिड़ेगी।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2VHiDgK

No comments:

Post a Comment

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...