Reality Of Sports: आईटीटीएफ ने अपनी 30 जून तक की सभी प्रतियोगिताएं की निलंबित

Monday, 30 March 2020

आईटीटीएफ ने अपनी 30 जून तक की सभी प्रतियोगिताएं की निलंबित

Table Tennis Image Source : TWITTER

अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने कोविड-19 महामारी के कारण 30 जून तक उन सभी प्रतियोगिताओं को निलंबित कर दिया जिसमें अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जरूरत थी। 

आईटीटीएफ की कार्यकारी समिति ने कोरोना वायरस के प्रकोप को लेकर रविवार को अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस कार्यक्रम पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा की। 

आईटीटीएफ ने कहा, ‘‘ कोविड-19 महामारी और तोक्यो 2020 ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के स्थगन के कारण जारी अनिश्चितता को देखते हुए आईटीटीएफ की कार्यकारी समिति इस निर्णय पर पहुंची है कि 30 जून तक जिन टूर्नामेंटों में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की जरूरत है उसे निलंबित किया जाता है।’’

आईटीटीएफ ने इसके साथ ही मार्च 2020 की रैंकिंग सूची को बंद (फ्रीज) करने का फैसला किया है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2QSpKiX

No comments:

Post a Comment

IPL 2026: चोट ने किया कई फ्रेंचाइजी का खेल खराब, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले देख लें सभी टीमों का अपडेटेड स्क्वॉड

IPL 2026 Updated Squad: IPL के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले यहां सभी 10 टीमों के अपडेटेड ...