Reality Of Sports: सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 से निपटने के दान किए 50 लाख रूपए

Friday, 27 March 2020

सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 से निपटने के दान किए 50 लाख रूपए

Sachin Tendulkar donated 50 lakhs to tackle Covid-19 Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये 50 लाख रूपये दान दिये हैं। भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में से यह अब तक सबसे बड़ी दान राशि है। कइयों ने अपनी तनख्वाह देने का ऐलान किया है जबकि कइयों ने चिकित्सा उपकरण दिये हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 50 लाख रूपये के चावल गरीबों में बांटने का ऐलान किया था।

एक सूत्र ने बताया,‘‘सचिन तेंदुलकर ने 25 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष और 25 लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। वह दोनों में अपना योगदान देना चाहते थे।’’

युसूफ और इरफान पठान ने बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4000 फेसमास्क दिये हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में एक चैरिटी के जरिये एक लाख रूपये दिये हैं।

पहलवान बजरंग पूनिया और फर्राटा धाविका हिमा दास ने अपना वेतन देने का ऐलान किया है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3brYEHs

No comments:

Post a Comment

लाहौर वर्सेस हैदराबाद मैच में पाकिस्तान की पिटी भद्द, जर्सी का उतरा रंग, बॉल भी हो गया पिंक

PSL 2026 Ball Colour Changed: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है। सीजन का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच ...