Reality Of Sports: अगर प्रीमियर लीग जून तक पूरी नहीं हो पाती है तो इसे रद्द कर देना चाहिए : हैरी केन

Monday, 30 March 2020

अगर प्रीमियर लीग जून तक पूरी नहीं हो पाती है तो इसे रद्द कर देना चाहिए : हैरी केन

If Premier League is not completed by June then it should be canceled: Harry Kane Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने कहा है कि अगर प्रीमियर लीग जून तक पूरी नहीं हो पाती है तो इसे रद्द कर देना चाहिए। कोरोनावायरस के कारण प्रीमियर लीग के मैच अभी नहीं खेले जा रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण इंग्लैंड में सभी फुटबाल मैच 30 अप्रैल तक स्थगित क दिए गए हैं।

बीबीसी की रिपोट के मुताबिक केन ने कहा, "मुझे पता है कि सीजन खत्म करने के लिए लिए प्रीमियर लीग जो बन सकता है, उसे वह करेगी।"

उन्होंने कहा, "एक समय होता है जब सारी हद खत्म हो जाती है और मेरे लिए वह हद जून है।"

इससे पहले टॉटनेहम स्पर के पूर्व खिलाड़ी जैमी रेडनैप ने इंस्टाग्राम पर कहा था कि, "जुलाई-अगस्त में खेलना और अगले सीजन के आगे बढ़ा देना मुझे इसमें ज्यादा फायदा नजर नहीं आता है।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bBOR1z

No comments:

Post a Comment

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...