Reality Of Sports: जर्मन फुटबॉल क्लब कोलन के तीन स्टाफ पाए गए कोरोना संक्रमित

Saturday, 2 May 2020

जर्मन फुटबॉल क्लब कोलन के तीन स्टाफ पाए गए कोरोना संक्रमित

Bundesliga Image Source : TWITTER

 

जर्मन लीग (बुन्डेसलीगा) क्लब एफसी कोलन के तीन सदस्य कोरोनावयरस से संक्रमित पाए गए हैं और वे फिलहाल क्वारंटीन में हैं। कोलन की टीम हाल में ग्रुप में ट्रेनिंग पर लौटी थी। कोलन की पूरी टीम और साथ ही उनके कोचिंग स्टाफ की भी इस सप्ताह जांच की गई थी।

एफसी कोलन ने अपने वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान में कहा, " तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। बाकी सभी लक्षण मुक्त हैं। जो तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं, वे 14 दिनों तक खुद को क्वारंटीन में रखेंगे। "

बयान में आगे कहा गया है, " एफसी कोलन, उनके निजता का सम्मान करते हुए किसी के नाम की पुष्टि नहीं करेगा। कोलन का ट्रेनिंग कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसारी जारी रह सकता है।"

क्लब के प्रबंध निदेशक हॉर्सट हेल्डट ने कहा कि वे स्टाफ के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं और उन उपायों से खुश हैं जोकि उन्होंने पूरे प्रशिक्षण के दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए हैं।

कोरोनावायरस के कारण जर्मन फुटबॉल लीग 13 मार्च से ही स्थगित है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2YrDar4

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...