Reality Of Sports: बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी ने अपने इस काम से जीत लिया सबका दिल, हो रही है हर तरफ चर्चा

Sunday, 31 May 2020

बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी ने अपने इस काम से जीत लिया सबका दिल, हो रही है हर तरफ चर्चा

Daniel Vettori Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अपने वेतन का एक हिस्सा बोर्ड के कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को देने के लिये कहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि विटोरी ने अपने फैसले से आधिकारिक तौर पर सूचित किया है। 

चौधरी ने ढाका से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र ‘प्रोथम अलो’ से कहा, ‘‘विटोरी ने कहा कि हमें उनके वेतन का एक निश्चित हिस्सा बीसीबी के कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को देना चाहिए। उन्होंने इस बारे में क्रिकेट संचालन समिति को आधिकारिक तौर पर सूचित किया है। ’’ 

इस 41 वर्षीय पूर्व स्पिनर ने अपने वेतन के कितने हिस्से को दान करने का फैसला किया है इसका खुलासा रिपोर्ट में नहीं किया गया है। 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार वह बांग्लादेश कोचिंग स्टाफ में सर्वाधिक वेतन पाने वाले सदस्य हैं। उन्हें 100 दिन के अनुबंध के लिये 250,000 डॉलर का भुगतान किया जाता है। उनका अनुबंध इस साल होने वाले टी20 विश्व कप तक है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gEHUQI

No comments:

Post a Comment

RCB ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब, फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया ऐतिहासिक रन चेज

WPL Final 2026: आरसीबी महिला टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टी...