Reality Of Sports: Bundesliga : लिपजिग की दूसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीदों को लगा झटका, हर्था के साथ 2-2 से मुकाबला हुआ ड्रॉ

Wednesday, 27 May 2020

Bundesliga : लिपजिग की दूसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीदों को लगा झटका, हर्था के साथ 2-2 से मुकाबला हुआ ड्रॉ

leipzig vs hertha Image Source : GETTY

आरबी लिपजिग ने आखिरी आधे घंटे का खेल दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को हर्था बर्लिन को 2-2 से बराबरी पर रोका। लिपजिग की टीम एक समय जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन हर्था के फारवर्ड क्रिस्टोफ पियाटेक ने 82वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलायी। 

इससे लिपजिग की दूसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा। हर्था बर्लिन की तरफ से मार्को ग्रुसिच ने नौवें मिनट में ही लिपजिग के रक्षकों की ढिलायी का फायदा उठाकर गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी। 

यह भी पढ़ें- जापान का जे-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट दर्शकों के बिना वापसी को है तैयार

लुकास क्लोस्टरमैन ने हालांकि 24वें मिनट में लिपजिग को बराबरी दिला दी। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। लिपजिग के हेलस्टेनबर्ग को 63वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम बढ़त हासिल करने में सफल रही। 

लिपजिग की तरफ से पैट्रिक शिक ने 68वें मिनट में यह गोल किया। लिपजिग के अब 28 मैचों में 55 अंक हैं और वह पहले की तरह तीसरे स्थान पर बना हुआ है। वह दूसरे नंबर पर काबिज बोरूसिया डोर्टमेंड से दो अंक पीछे है। 

हर्था के 28 मैचों में 35 अंक हैं और वह दसवें स्थान पर है। बुंदेसलीगा में ही बुधवार को खेले गये एक अन्य मैच में मोंगशेंगलाबाख ने वर्डर के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/36ASsf2

No comments:

Post a Comment

116 रन, 12 छक्के और बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! अजमतुल्लाह उमरजई ने शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास

अजमतुल्लाह उमरजई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 116 रन बनाए, जिसमें 12 शानदार छक्के शामिल थे। इ...