ऑस्ट्रेलिया A टीम के भारत दौरे का ऐलान हो गया है, जिसकी शुरुआत 22 सितंबर से होगी। इस दौरे पर दो 4-दिवसीय और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज के ये सभी मुकाबले पुदुचेरी में खेले जाएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/T87udyi
Monday, 31 August 2026
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली 3-3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। कमिंस को साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/MjvJT9i
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/MjvJT9i
टीम इंडिया का ऐलान, 26 खिलाड़ियों को मिली जगह; पनामा, ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने सितंबर-अक्टूबर की FIFA इंटरनेशनल विंडो के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/5kw9SIO
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/5kw9SIO
Sunday, 30 August 2026
ICC का बड़ा फैसला, श्रीलंका से छिनी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानिए क्या है वजह
आईसीसी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए श्रीलंका से महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी छीन ली है। अब अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित नहीं किया जाएगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/Wi17VDn
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/Wi17VDn
दीप्ति शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 7 गेंदों में 3 विकेट लेकर बनीं नंबर-1 बॉलर
भारतीय महिला टीम की स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने एशिया कप 2026 के पहले मैच में इतिहास रच दिया है। वह अब वुमेंस T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/FWoEeI9
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/FWoEeI9
स्पेन को हराकर जर्मनी चौथी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी की
जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर FIH मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। माइकल स्ट्रुथॉफ ने मैच का एकमात्र गोल किया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/YLzHc1T
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/YLzHc1T
Saturday, 29 August 2026
श्रीलंका दौरा खत्म होते ही BCCI एक्शन में, फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे टीम इंडिया के खिलाड़ी
श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों ने नए सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा समेत कई खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्री-सीजन फिटनेस टेस्ट पूरा कर लिया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/YZfXc1x
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/YZfXc1x
नामीबिया से मात खाने के बाद साउथ अफ्रीका की धमाकेदार वापसी, ब्रेविस ने तूफानी पारी खेलकर दिलाई जीत
ट्राई सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को नामीबिया से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगले ही मैच में अफ्रीकी टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को मात दी है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/YZ7Wx8L
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/YZ7Wx8L
7.5 ओवर में ही हासिल किया टारगेट, एशिया कप में श्रीलंका महिला टीम की रिकॉर्ड तोड़ जीत
श्रीलंका ने वुमेंस एशिया कप 2026 के अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। उन्होंने इस मैच में यूएई महिला टीम को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/x0JDuZ6
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/x0JDuZ6
Friday, 28 August 2026
हॉकी वर्ल्ड कप में बेल्जियम से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, 8वें स्थान पर समाप्त हुआ टीम इंडिया का सफर
वर्ल्ड कप मेडल की रेस से बाहर होने के बाद, इंडियन मेंस हॉकी टीम अपने अंतिम मैच में बेल्जियम से भिड़ी। बेलफियस हॉकी एरिना में खेला गया यह रोमांचक मुकाबला निर्धारित समय तक 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/GEKaHUR
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/GEKaHUR
लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने किया सरेंडर, 110 रन पर ऑलआउट, 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी न छू सके
लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के सामने सिर्फ 110 रनों पर ऑलआउट हो गई। पूरी टीम से महज दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/sAELv8J
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/sAELv8J
PCB को मुंह की पड़ी खानी, नहीं रोक पाई इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू; दी थी मैदान पर नहीं लौटने की गीदड़भभकी
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के खेल में लंच ब्रेक में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व पीएम इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू के इंटरव्यू को प्रसारित होने से रोकने के लिए पीसीबी ने काफी प्रयास किया था, लेकिन आखिर में उनको मुंह की खानी पड़ी।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/zvfahSn
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/zvfahSn
Thursday, 27 August 2026
जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में उतरते ही स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ा पीछे, कर ली रिकी पोंटिंग की बराबरी
जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतरते ही सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में अपनी जगह बना ली है। रूट के करियर का यह 168वां टेस्ट मुकाबला है। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ दिया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/wVaYgLu
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/wVaYgLu
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन दो खिलाड़ियों ने बचाई इंग्लैंड की लाज, पाक गेंदबाजों ने झटके 9 विकेट
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 120 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। हालांकि बाद में जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने अर्धशतक लगाकर टीम की लाज बचाई।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/wI7D9TE
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/wI7D9TE
Wednesday, 26 August 2026
श्रीलंका ने बनाई टीम इंडिया पर बढ़त, अब क्या होगी आखिरी दिन शुभमन गिल की रणनीति
भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट में आज आखिरी दिन का खेल होगा। श्रीलंका ने चौथे दिन अपनी पारी की हार को टाल दिया है। अब पांचवें दिन का रोमांच होगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/jW5GdbB
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/jW5GdbB
लॉर्ड्स टेस्ट में मैदान पर उतरते ही रूट करेंगे पोंटिंग-वॉ की बराबरी, सचिन और एंडरसन से रह जाएंगे सिर्फ पीछे
इंग्लैंड की टीम 27 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेलना है, जिसमें उनके कप्तान जो रूट मैदान पर उतरने के साथ रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/BcI7H4E
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/BcI7H4E
Tuesday, 25 August 2026
IND vs SL कोलंबो टेस्ट में चौथे दिन का आगाज, श्रीलंका के सामने फॉलोऑन बचाने की चुनौती
कोलंबो में श्रीलंका की टीम संघर्ष कर रही है। भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी, ऐसे में मेजबान टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए 38 रन और चाहिए।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/iT5fwvG
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/iT5fwvG
लॉर्ड्स टेस्ट से पहले पाकिस्तान को मिली राहत, बाबर आजम ने नेट्स में बहाया पसीना, वापसी की बढ़ी उम्मीद
बाबर आजम की उंगली की चोट से उबरने के बाद लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच उमर गुल ने बाबर की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/YKeibkG
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/YKeibkG
Monday, 24 August 2026
ध्रुव जुरेल के शतक के जश्न में दिखा जय जवान, जय किसान टैटू, सामने आई दिल छू लेने वाली कहानी
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने के बाद ध्रुव जुरेल ने अपनी बांह पर बने जय जवान, जय किसान टैटू के पीछे की भावुक कहानी बताई।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/WwNiqYg
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/WwNiqYg
साई सुदर्शन की वापसी पर संकट? पडिक्कल के शतकों के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बड़ी बात
श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि चोट से वापसी करने वाले साई सुदर्शन को सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल होगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/4eYJoKS
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/4eYJoKS
ट्राई सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, अनुभवी स्पिनर की 5 महीने बाद T20I टीम में वापसी
जिम्बाब्वे ने नामीबिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली T20 ट्राई सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/6JBC1cA
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/6JBC1cA
Sunday, 23 August 2026
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ के बाद सेमीफाइनल की रेस से बाहर
भारतीय महिला हॉकी टीम का वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ टूट गया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/vpPJ2VN
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/vpPJ2VN
हथकड़ी में नजर आए इंग्लिश गेंदबाज ब्रायडन कार्स, इंग्लैंड क्रिकेट में मचा हड़कंप, ECB ने शुरू की जांच
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स मुश्किलों में घिर गए हैं। डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर उन्हें पुलिस की हथकड़ी में ले जाते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद ECB ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/j9XbvLK
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/j9XbvLK
यशस्वी जायसवाल को कोलंबो टेस्ट में गुस्सा दिखाने का हो सकता नुकसान, कर सकते हैं ICC की कार्रवाई का सामना
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद उनकी श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। अब इसको लेकर जायसवाल को आईसीसी की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2GyrUv6
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2GyrUv6
Saturday, 22 August 2026
वैभव सूर्यवंशी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 8 मैचों में एक भी सेंचुरी नहीं
दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव ईस्ट जोन की तरफ नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। टी20 क्रिकेट में दमदार खेल का प्रदर्शन करने वाले वैभव के सामने खुद को रेड बॉल क्रिकेट में साबित करने की चुनौती होगी। क्योंकि इस फॉर्मेट में वैभव का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/MchraNb
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/MchraNb
बांग्लादेश ने दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को समेटा, मेजबान टीम को मिली 146 रनों की बढ़त, देखें लाइव स्कोर
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैके में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 210 रन बनाने में कामयाब रही।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/zvAwPiH
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/zvAwPiH
भारत बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश कर सकती है फैंस का मजा किरकिरा
भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर 23 अगस्त से टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा जिसमें सबसे ज्यादा नजरें सभी की मौसम को लेकर रहने वाली हैं और बारिश के चलते खेल में खलल पड़ने की पूरी उम्मीद की जा रही है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/H1L4c3e
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/H1L4c3e
Friday, 21 August 2026
सार्थक रंजन DPL में बल्ले से उगल रहे हैं आग, 8 मैच में ठोक चुके हैं 473 रन, पॉइंट्स टेबल में टीम की हालत खराब
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन अपने बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे हैं। वह 8 पारियों में 166.54 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाकर इस समय टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने हुए हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/f7ecs4t
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/f7ecs4t
मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में गेंद से बरपाया कहर, सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया 5 विकेट हॉल
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। मैके में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गेंद से कहर बरपाया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/D1LEvBz
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/D1LEvBz
नीदरलैंड्स से 2-0 से हारी भारतीय महिला टीम, हॉकी वर्ल्ड कप में सलीमा टेटे की टीम को मिली निराशा
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दौर के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम को नीदरलैंड्स के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/N19p0i3
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/N19p0i3
लुसाने डायमंड लीग में 5वां राउंड खत्म होने पर नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर, सीजन का फेंका है अपना बेस्ट थ्रो
डायमंड लीग के मौजूदा सीजन का अगला चरण लुसाने में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी की नजरें जैवलिन थ्रो के इवेंट में नीरज चोपड़ा पर हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/5joRqhG
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/5joRqhG
Thursday, 20 August 2026
US ओपन चैंपियंस पर होगी पैसों की बारिश, विजेताओं को मिलेंगे 55 लाख डॉलर, जानिए किसे मिलेगी कितनी रकम
अमेरिकी टेनिस संघ ने 23 अगस्त से शुरू हो रहे वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम की कुल इनामी राशि बढ़कर 10.8 करोड़ डॉलर करने का ऐलान किया है। इसके तहत न्यूयॉर्क में होने वाले इस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले खिलाड़ी को कम से कम 1.4 लाख डॉलर मिलेंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/35bGKPw
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/35bGKPw
भारत-बांग्लादेश सीरीज पर फिर संकट के बादल, BCB प्रेसिडेंट के बयान से बढ़ा सस्पेंस
भारत का बांग्लादेश दौरा सुरक्षा और राजनीतिक परिस्थितियों के कारण फिर से टल सकता है। BCB के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने बताया कि इस दौरे को लेकर BCCI के साथ बातचीत चल रही है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/ukDeP1h
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/ukDeP1h
भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-8 में बनाई जगह
भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पूल-डी के अपने आखिरी मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म करने के साथ टॉप-8 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/dEsnock
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/dEsnock
Wednesday, 19 August 2026
जो रूट का बड़ा कारनामा, हेडिंग्ले टेस्ट में उतरते ही जैक कैलिस को पछाड़ा, स्टुअर्ट ब्रॉड की कर ली बराबरी
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है, जिसमें पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/psi2HZT
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/psi2HZT
इंग्लैंड में दिखा अनोखा नजारा, 2 गेंदबाजों ने किया 5 विकेट हॉल लेने का कमाल, फिर मैच बॉल के हुए दो टुकड़े
जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही पारी में पांच-पांच विकेट लेने का कारनामा किया। टंग ने 46 रन देकर 5 विकेट, जबकि रॉबिन्सन ने 51 रन देकर 5 विकेट झटके।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/WrjL8sG
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/WrjL8sG
93 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ बराबर, मानव सुथार ने रचा इतिहास, खास क्लब में बनाई जगह
मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए अपने पहले घरेलू और पहले विदेशी टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/RgO1NlL
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/RgO1NlL
BCCI ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के वेन्यू में किया बदलाव, बेंगलुरु नहीं अब चेन्नई में होगा खिताबी मुकाबला
भारतीय घरेलू सीजन की शुरुआत इस बार 23 अगस्त से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी से होगी जिसके शेड्यूल का ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया था, जिसमें अब फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कराए जाने का फैसला लिया गया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/seW04Mh
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/seW04Mh
Tuesday, 18 August 2026
दिल्ली प्रीमियर लीग में मचा हड़कंप, अंपायर के चेहरे पर लगा सनसनाता शॉट, ICU में भर्ती
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के मुकाबले में दर्दनाक हादसा हुआ। न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में लक्ष्य थरेजा का तेज स्ट्रेट ड्राइव अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर जा लगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/ICM8np4
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/ICM8np4
इंग्लैंड में दिखेगा राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर का जलवा, सरे ने 6 मैचों के लिए किया साइन
राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरोर को सरे ने 2026 काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी 6 मैचों के लिए टीम में शामिल किया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/qlyv2Wh
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/qlyv2Wh
शुभमन गिल को पछाड़कर ऋषभ पंत बने WTC में भारत के नंबर-1 रन स्कोरर, अब निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड
ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 66 रनों की शानदार पारी खेलकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/vSlCjns
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/vSlCjns
जो रूट रचेंगे इतिहास? सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
जो रूट 19 अगस्त से इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट में एक्शन में होंगे। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का यह पहला मुकाबला होगा, जिसमें इंग्लिश कप्तान के निशाने पर कई रिकॉर्ड होंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/IqGZ6F2
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/IqGZ6F2
Monday, 17 August 2026
42 रन और जो रूट बन जाएंगे दुनिया के पहले कप्तान, ENG vs PAK टेस्ट में इतिहास रचने का शानदार मौका
जो रूट पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रूट 42 रन बनाते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/roy5W0z
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/roy5W0z
रूट को दोबारा टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, ENG vs PAK टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान
हैरी ब्रूक इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी की रेस में थे और उन्हें बेन स्टोक्स का भी समर्थन मिला था, लेकिन सिलेक्टर्स ने अनुभवी जो रूट को दोबारा कप्तान बना दिया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/ZMFpRJx
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/ZMFpRJx
Sunday, 16 August 2026
LIVE: टीम इंडिया बनाना चाहेगी 500 रन, अब तक 9 विकेट गिरे
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दो दिन तक जबरदस्त खेल दिखाकर मैच को अपनी ओर मोड़ने की कोशिश की है, अब तीसरे दिन भी ऐसा ही जारी रखना होगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/6tZl5Vn
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/6tZl5Vn
आखिरी तीन बॉल पर चाहिए थे तीन रन, फिर जॉस बटलर की कप्तानी वाली टीम ने किया कमाल
द हंड्रेड लीग का रोमांचक फाइनल मैच ट्रेंट रॉकेट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। जॉस बटलर की कप्तानी में सुपर जायंट्स ने पहली बार टी20 लीग के खिताब पर कब्जा किया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/yYP8vZI
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/yYP8vZI
टीम इंडिया का स्कोर 450 के पार, अब क्या होगी तीसरे दिन की रणनीति
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। आज ही भारत की गेंदबाजी आएगी। अब मैच किस ओर जाएगा इसका दारोमदार गेंदबाजों पर रहने वाला है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/7YfXKgC
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/7YfXKgC
महिला हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स का धमाका, सनराइजर्स लीड्स को 8 विकेट से रौंदकर पहली बार बनी चैंपियन
ट्रेंट रॉकेट्स ने लॉर्ड्स में सनराइजर्स लीड्स को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला हंड्रेड का खिताब जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम 91 रन पर ऑलआउट हो गई।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/nIKUOi1
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/nIKUOi1
Saturday, 15 August 2026
ऑस्ट्रेलिया के पास अब 15 रनों की बढ़त, बांग्लादेश की नजरें तीन विकेट हासिल करने पर ; यहां देखें लाइव स्कोर
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें चौथे दिन का खेल जारी है और बांग्लादेश की पकड़ अभी भी काफी मजबूत है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2rQt3fz
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2rQt3fz
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC कर रहा बड़ी प्लानिंग, गांधी जयंती के दिन खेला जा सकता है पहला मुकाबला
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाएगा, जिसकी पहले मुकाबले को लेकर आईसीसी बड़ी प्लानिंग कर रहा है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/D3P9Tda
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/D3P9Tda
Friday, 14 August 2026
भारत बनाम श्रीलंका मैच से पहले टीम इंडिया ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस, गॉल में लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी हुआ
भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू हो गया है। मैच से पहले भारतीय प्लेयर्स ने गॉल में ही भारत का झंडा लहराया और राष्ट्रगान गाया। इसका वीडियो बीसीसीआई की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/EHTmL2Z
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/EHTmL2Z
LIVE: भारत और श्रीलंका के बीच होगा मुकाबला, कुछ ही देर बाद टॉस
भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया और धनंजय डि सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंकाई टीम अब से कुछ ही देर बाद मैदान पर नजर आएगी। इस मैच का लाइव स्कोर आप यहां देख सकते हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/hLkTbaP
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/hLkTbaP
बाबर आजम बीच मुकाबले से बाहर, कप्तान को लगी चोट से पाकिस्तान को नुकसान
बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले चोटिल हो गए हैं। टीम अभी तीन दिन का वॉर्मअप मैच खेल रही है, इसमें बाबर को चोट लगी है। सीरीज का पहला मैच 19 अगस्त से शुरू होगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/eNI91EQ
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/eNI91EQ
पाकिस्तानी टीम की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टेंशन, प्रैक्टिस मैच में चोटिल हुए कप्तान बाबर आजम
पाकिस्तान की टीम अभी बाबर आजम की कप्तानी में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर पहुंची हुई है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले तीन दिन प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी के दौरान अपने दाहिने हाथ को चोटिल कर बैठे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/N2y1V4p
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/N2y1V4p
Thursday, 13 August 2026
WTC Points Table में अभी कहां हैं भारत और श्रीलंका, पहला मैच टीम इंडिया ने जीता तो बदल जाएंगे समीकरण
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू हो रही है। पहले मैच के बाद डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में क्या असर पड़ेगा, ये आपको अभी से जान लेना चाहिए।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/FXd5zE9
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/FXd5zE9
AUS vs BAN 1st Test में बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया पर संकट, यहां देखें LIVE Score
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच जारी है। आज दूसरे दिन का खेल हो रहा है और बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही है। मैच का लाइव स्कोर यहां देख सकते हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/Pda15XB
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/Pda15XB
टीम इंडिया के सामने होगी जयसूर्या-मेंडिस की स्पिन चुनौती, गॉल के मैदान पर जबरदस्त है इस जोड़ी का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती मेजबान टीम के दो स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस रहने वाले हैं, जिसमें दोनों का गॉल के मैदान पर अब तक जबरदस्त रिकॉर्ड देखने को मिला है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/5iGD9j6
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/5iGD9j6
Wednesday, 12 August 2026
जेक वेदराल्ड ने अपने शहर में टेस्ट खेलने के साथ ही बनाया खास रिकॉर्ड, लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने खोए 4 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के जेक वेदराल्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में अपने घरेलू मैदान पर उतरकर इतिहास रच दिया। हालांकि, जेक बड़ी पारी नहीं खेल सके।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/aXASfUe
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/aXASfUe
पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, बोले- देश के लिए खेलने से ज्यादा पैसे कमाने पर ध्यान
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर इकबाल कासिम ने मौजूदा खिलाड़ियों की सोच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई युवा क्रिकेटर अपनी तकनीक और खेल की समझ सुधारने के बजाय पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/4vDGPXK
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/4vDGPXK
एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होना हुआ मुश्किल, सिर्फ मेडल मैच में हो सकता आमना-सामना
जापान के नगोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के इवेंट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर का फैंस का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें सामने आए फॉर्मेट में दोनों टीमों की भिड़ंत सीधे मेडल इवेंट के मुकाबले में हो सकती है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/tilkEjf
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/tilkEjf
Tuesday, 11 August 2026
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने रचा इतिहास, 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने वनडे कप में सोमरसेट के खिलाफ शानदार शतक लगाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/XfECV50
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/XfECV50
मिचेल मार्श ने रचा कीर्तिमान, द हंड्रेड में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले बने पहले विेदेशी खिलाड़ी
मिचेल मार्श ने द हंड्रेड में इतिहास रच दिया है। सनराइजर्स लीड्स के लिए खेलते हुए उन्होंने मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ 32 रन की पारी खेलकर टूर्नामेंट में अपने 400 रन पूरे किए।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/j2oqtLv
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/j2oqtLv
बांग्लादेश के लिए गुड न्यूज, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज ने पास किया फिटनेस टेस्ट
बांग्लादेश की टीम इन दिनों दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पहला टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/nHbMVZ5
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/nHbMVZ5
Monday, 10 August 2026
मिचेल मार्श ने रचा नया इतिहास, टिम डेविड का कीर्तिमान किया ध्वस्त, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ क्रिकेटर मिचेल मार्श ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। मार्श ने इस साल T20 क्रिकेट में अपने रनों की संख्या को 1500 रन के पार पहुंचा दिया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/8yRUKhX
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/8yRUKhX
वेस्टइंडीज को लगा तगड़ा झटका, ODI वर्ल्ड कप 2027 में सीधे एंट्री का मौका खत्म, लगातार तीसरी बार खेलेगा क्वालीफायर
वेस्टइंडीज को ODI वर्ल्ड कप 2027 में सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम को लगातार तीसरी बार क्वालीफायर टूर्नामेंट के रास्ते वर्ल्ड कप में जगह बनाने की कोशिश करनी होगी।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/hbzAVEv
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/hbzAVEv
Sunday, 9 August 2026
शेर-ए-पंजाब T20 लीग में दिखेगा गिल और अभिषेक का जलवा, सनवीर सिंह बने सबसे महंगे खिलाड़ी
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रमनदीप सिंह जैसे पंजाब के स्टार क्रिकेटर नजर आएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/iWKzDYZ
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/iWKzDYZ
कुलदीप यादव ने वॉर्मअप मुकाबले के आखिरी दिन क्यों नहीं की गेंदबाजी? स्पिन गेंदबाजी कोच ने बताई इसके पीछे की वजह
श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबले के आखिरी दिन टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने एक भी ओवर बॉलिंग नहीं की जिसको लेकर मुकाबला खत्म होने के बाद स्पिन गेंदबाजी कोई साईराज बहुतुले ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/d3QEf58
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/d3QEf58
Saturday, 8 August 2026
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, भारत-बांग्लादेश सीरीज पर संकट गहराया
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज पर संकट गहरा गया है। शेख हसीना के दिल्ली से हालिया वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जिससे सीरीज खतरे में पड़ गई है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/fU7MJ0R
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/fU7MJ0R
मिचेल स्टार्क रचेंगे इतिहास, 5 विकेट लेते ही शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा के खास क्लब में होगी एंट्री
मिचेल स्टार्क के पास बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया में 395 इंटरनेशनल विकेट ले चुके स्टार्क अगर पांच और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह घरेलू जमीन पर 400 विकेट पूरे करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन जाएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/tGuCWZj
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/tGuCWZj
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 9 टीमें हुईं तय, अब वेस्टइंडीज का डायरेक्ट क्वालिफाई करना हुआ मुश्किल
साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम के रैंकिंग के आधार पर डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया है तो वहीं अब वेस्टइंडीज के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/EXSpUuB
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/EXSpUuB
Friday, 7 August 2026
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री, क्रिकेट फैंस के लिए श्रीलंका बोर्ड का बड़ा ऐलान
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान फैंस को स्टेडियम में फ्री में एंट्री मिलेगी, यानी लोग बिना टिकट के मैच देख सकेंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/52SYVdJ
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/52SYVdJ
राशिद खान ने 6 विकेट हॉल लेकर ट्रेंट बोल्ट और चामिंडा वास को छोड़ा पीछे, आयरलैंड को मिली बड़ी हार
अफगानिस्तान के धाकड़ स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से आयरलैंड के खिलाफ एक बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने दूसरे वनडे मैच में अपनी टीम के लिए 6 विकेट अपने नाम किए।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/bmpZ4DX
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/bmpZ4DX
भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम ने इंग्लैंड को दी दूसरे टी20 मैच में रोमांचक मात, 6 रन से जीता मुकाबला
इंडियन मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जिसमें उन्होंने मेजबान के खिलाफ खेली जा रही 7 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को रोमांचक 6 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/zwdFMNe
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/zwdFMNe
Thursday, 6 August 2026
विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा करिश्माई कैच, लॉर्ड्स में MI को मिली रोमांचक जीत, देखें VIDEO
द हंड्रेड 2026 का 23वां मैच MI लंदन और लंदन स्पिरिट के बीच खेला गया। इस मुकाबले में MI लंदन ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें सिकंदर रजा और विल जैक्स ने अहम भूमिका निभाई।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/CB5GvUP
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/CB5GvUP
RCB के पूर्व तेज गेंदबाज बन सकते हैं कर्नाटक के हेड कोच, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में झटक चुके हैं 500+ विकेट
टीम इंडिया और RCB के पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार कर्नाटक टीम के हेड कोच बन सकते हैं। जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। खिलाड़ी के तौर पर घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/fRuqhBt
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/fRuqhBt
2 ओवर में 9 रन और 3 विकेट, टीम के 9 बल्लेबाज हुए सिंगल डिजिट स्कोर में आउट
दिल्ली प्रीमियर लीग के 12वें मैच में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 38 रनों से मात दी। बारिश की वजह से ये मैच 10-10 ओवर का खेला गया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/Ymy6fqT
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/Ymy6fqT
Wednesday, 5 August 2026
भारतीय टेस्ट टीम की मौजूदा हालत पर अजिंक्य रहाणे ने जताई चिंता, कहा- सीनियर खिलाड़ी बहुत जरूरी
पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टेस्ट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि टेस्ट क्रिकेट में सफलता के लिए टीम में 7-8 सीनियर और 2-3 युवा खिलाड़ियों का संतुलन होना चाहिए।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/QA8zLjw
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/QA8zLjw
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर समेत कई खिलाड़ी गायब, स्कॉटलैंड पुलिस ने शुरू की जांच
ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बाद स्कॉटलैंड पुलिस ने कई खिलाड़ियों के लापता होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युगांडा की मुक्केबाजी टीम के चार खिलाड़ी और पाकिस्तान का एक मुक्केबाज कुदरतुल्लाह गायब हो गए हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/eZymw0B
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/eZymw0B
जयदेव उनादकट फिर लौटेंगे इंग्लैंड, ससेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप में संभालेंगे गेंदबाजी का जिम्मा
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए इस सप्ताह इंग्लैंड लौटेंगे और ससेक्स टीम से जुड़ेंगे। वह 20 अगस्त से वारविकशायर के खिलाफ मैच से मैदान पर वापसी करेंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/emPlZRg
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/emPlZRg
Tuesday, 4 August 2026
अब्दुल्ला शफीक ने खत्म किया 49 साल का सूखा, पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज की धरती पर एक्शन में हैं। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें अब्दुल्ला शफीक ने नाबाद 160 रन की शानदार पारी खेलकर 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/gdwuPq4
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/gdwuPq4
साउथ अफ्रीका खेलेगी ट्राई सीरीज, नामीबिया की धरती पर होगा आयोजन, जिम्बाब्वे होगी तीसरी टीम
साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम अगस्त के आखिर में नामीबिया दौरे पर जाएगी, जहां वह मेजबान नामीबिया और जिम्बाब्वे के साथ T20I ट्राई सीरीज खेलेगी।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/8ISJUkd
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/8ISJUkd
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! साई सुदर्शन की चोट पर आया बड़ा अपडेट
साई सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका रवान नहीं हुए हैं। वे बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 4 अगस्त को कोलंबो पहुंची।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/C1lrJcG
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/C1lrJcG
Monday, 3 August 2026
बुमराह से लेकर वॉशिंगटन तक, इंजरी से जूझ रहे कई अहम खिलाड़ी, टेंशन में टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चोट की परेशानी से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह से लेकर वॉशिंगटन सुंदर फिटनेस समस्याओं के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/KXuMjh8
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/KXuMjh8
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया महिला A टीम का ऐलान, तीन अलग-अलग कप्तानों पर जताया भरोसा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर में भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम की घोषणा कर दी है। दौरे पर टीम तीन T20, तीन 50 ओवर के मैच और एक चार दिवसीय मुकाबला खेलेगी।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/MrKxYqt
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/MrKxYqt
हर्ष दुबे और तनुष कोटियान भी जाएंगे श्रीलंका, टेस्ट सीरीज के लिए मिली अहम जिम्मेदारी, राहुल-जायसवाल के साथ की प्रैक्टिस
श्रीलंका दौरे की मुख्य टीम में जगह न मिलने के बावजूद, मुंबई के तनुष कोटियन और हर्ष दुबे को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ी और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों युवा स्पिनर्स नेट बॉलर्स के रूप में भारतीय टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/vjkNgQd
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/vjkNgQd
Sunday, 2 August 2026
ग्लास्गो से भारत के नाम हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा, अब अहमदाबाद करेगा 2030 गेम्स की मेजबानी
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन रंगारंग समारोह के साथ हुआ, जिसमें स्कॉटलैंड ने कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज और बैटन भारत को सौंप दिया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/wB6AyHu
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/wB6AyHu
आकिब नबी की खुल सकती है किस्मत, बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे के लिए टीम में हो सकते हैं शामिल
जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टीम में पहली बार मौका मिलने की संभावना है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2fxM8OW
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2fxM8OW
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, सुभदीप घोष बने नए फील्डिंग कोच
बीसीसीआई ने श्रीलंका सीरीज से पहले शुभदीप घोष को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। साल 2020 में बीसीसीआई से जुड़ने के बाद शुभदीप घोष ने भारतीय टीमों के साथ कई लेवल पर अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/LKdihY9
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/LKdihY9
Saturday, 1 August 2026
CWG 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते कुल 7 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पैरा एथलीटों का भी काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें कुल 7 मेडल जीतने के साथ उन्होंने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/nvUVMyT
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/nvUVMyT
गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, CWG में 5000 मीटर इवेंट में पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय एथलीट
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर रेस में कांस्य पदक अपने नाम करने के साथ इतिहास रच दिया है, जिसमें वह इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय धावक बन गए हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/rS3JZRe
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/rS3JZRe
Commonwealth Games 2026 में भारत के लिए ऐतिहासिक दिन, बॉक्सिंग रिंग में इंडियन बॉक्सर्स का दिखा कमाल
सचिन सिवाच बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बॉक्सर बने। इसके बाद अंकुश पांघल ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/sB0rz4u
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/sB0rz4u
Subscribe to:
Posts (Atom)
फखर जमां ने शतक लगाकर की कुमार संगकारा की बराबरी, लिस्ट में विराट कोहली नंबर 1 पर
पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज फखर जमां ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में शानदार शतक लगाकर कमाल कर दिया है। उन्होंने एक ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
IOA raised Rs 71 lakh in fight against Corona virus Image Source : TWITTER दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...