Reality Of Sports: मैदान पर वापस लौटने से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों का आश्वासन चाहते हैं ब्राजीली फुटबॉलर्स

Tuesday, 5 May 2020

मैदान पर वापस लौटने से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों का आश्वासन चाहते हैं ब्राजीली फुटबॉलर्स

Brazilian footballers seek reassurance of health officials before returning to the ground Image Source : GETTY IMAGES

साओ पाउलो। ब्राजील के फुटबॉलरों ने कोरोना वायरस महामारी से उबरने के बाद दोबारा मैदान पर लौटने से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों से आश्वासन मांगा है। सोलह प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों ने सोमवार को जारी संयुक्त वीडियो में कहा कि खिलाड़ियों की सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है और उसे ध्यान में रखकर ही ब्राजीली लीग को शुरू करने के बारे में फैसला लिया जाये। 

उन्होंने कहा,‘‘ब्राजील के लोग फुटबॉल के दीवाने हैं और इसकी वापसी चाहते हैं। हम भी फिर मैदान पर जाना चाहते हैं लेकिन स्वास्थ्य के बारे में भी सोचना है।’’ 

इन खिलाड़ियों में पालमेइरास के फेलिपे मेलो, फ्लामेंगो के डिएगो और वास्को डा गामा के लिएंड्रो कास्टान शामिल थे। इस वीडियो के जारी होने के कुछ देर बाद ही ब्राजीली बास्केटबॉल लीग ने 2019-20 सत्र रद्द कर दिया। 

ये भी पढ़ें - अभ्यास सत्र से पहले खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट कराने को तैयार हुआ बार्सिलोना

ब्राजील के कई फुटबॉल क्लबों में खिलाड़ियों ने मंगलवार से व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर दिया है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2A416Xk

No comments:

Post a Comment

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड-16 में बनाई जगह, स्वीडन के खिलाफ मुकाबले में दिखा एमबाप्पे का जादू

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में फ्रांस ने स्वीडन के खिलाफ खेले गए मुकाबले को एकतरफा 3-0 के अंतर से अपने नाम करने के साथ राउंड-16...