Reality Of Sports: नहीं रहा विराट कोहली का 11 साल पुराना साथी ब्रूनो, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावुक संदेश

Tuesday, 5 May 2020

नहीं रहा विराट कोहली का 11 साल पुराना साथी ब्रूनो, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया भावुक संदेश

Anushka Sharma and Virat Kohli  Image Source : INSTAGRAM: @ANUSHKASHARMA

कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक खास पेट अब इस दुनिया में नहीं रहा। कप्तान विराट कोहली के पास ब्रुनो नाम का एक पालतु कुत्ता था जो कि आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने प्यारे पेट के जाने के बाद कोहली काफी दुखी हैं और उन्होंने इस गम में सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा।

विराट ने ब्रुनो की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''रेस्ट इन पीस ब्रूनो। तुम 11 साल हमारे साथ रहे, लेकिन तुम्हारे साथ हमारा जिंदगीभर का कनेक्शन है। आज तुम एक बेहतर जगह पर चले गए हो। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।''

ब्रुनो नाम के इस पेट के साथ विराट अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते थे तो वहीं अनुष्का से शादी के बाद भी विराट और अनुष्का ब्रूनो के साथ खेलते रहते थे, लेकिन अब ब्रूनो की मौत के बाद विराट ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने इस साथी के जाने का दुख जताया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण विराट कोहली मुंबई स्थित अपने घर पर हैं। इस महामारी के कारण खेल आयोजन पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है यही कारण है वह न्यूजीलैंड दौरे के बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।

हालांकि समान्य स्थिति होने पर वह अभी इंडियन प्रीमियर में खेल रहे होते। विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं लेकिन कोविड-19 के कारण आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है।

 

 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2L7WSjq

No comments:

Post a Comment

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने किया बड़ा ऐलान, कहा - हमने उनके लिए बनाया है खास प्लान

भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ...