Reality Of Sports: मौजूदा समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर : पेले

Thursday, 26 March 2020

मौजूदा समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर : पेले

Cristiano Ronaldo is currently the world's best footballer: Pele  Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने पुर्तगाल टीम के स्टार के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन फुटबॉलर बताया है। पेले ने बार्सिलोना के करिश्माई फुटबॉलर लियोनेल मेसी की तुलना में जुवेंटस क्लब के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को आगे माना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेले ने पिल्हाडो यूटयूब चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, " इस समय, क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं क्योंकि पिछले 10 साल से उनके प्रदर्शन में लगातार निरंतरता देखने को मिली है। इसके बावजूद हालांकि मेसी को नहीं भुला जाना चाहिए।"

पेले ने रोनाल्डो और मेसी के अलावा के जिको, रोनाल्डिन्हो, नजारियो, फ्रेंज बेकेब्यूर और जोहान क्रुयफ को भी अपनी ऑल टाइम फेवरेट प्लेयर्स की सूची में शामिल किया है।

ब्राजील के महान खिलाड़ी ने हालांकि अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना को अपनी इस सूची में जगह नहीं दी है। मारोडोना और पेले फुटबॉल के इतिहास में हमेशा एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं।

पेले दुनिया के एकमात्र फुबॉलर रहे है, जिन्होंने तीन बार विश्व कप जीते हैं। उन्होंने 22 साल के अपने पेशेवर करियर के दौरान 1000 से अधिक गोल किए हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/33Oxs2R

No comments:

Post a Comment

विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा तक, साल 2025 में इन भारतीय क्रिकेटरों ने लिया संन्यास

साल 2025 में कई भारतीय क्रिकेटरों ने संन्यास का ऐलान किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने इस साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। ...