Reality Of Sports: COVID-19: फुटबॉलर को साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना पड़ा भारी, क्लब ने किया निलंबित

Monday, 4 May 2020

COVID-19: फुटबॉलर को साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना पड़ा भारी, क्लब ने किया निलंबित

COVID-19: फुटबॉलर को साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना पड़ा भारी, क्लब ने किया निलंबित Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी कारण इस समय पूरी दुनिया में लगभग लॉकडाउन की स्थिति है और सभी देश की सरकारें अपनी जनता से इस मुश्किल समय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही हैं। इस बीच फुटबॉल जगत से एक बड़ी खबर आई है।

दरअसल, फुटबॉलर सालोमोन कालोउ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की वजह से उनके क्लब ने निलंबित कर दिया है। आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी  सालोमोन मौजूदा समय में जर्मन क्लब हेरथा बर्लिन का हिस्सा हैं और पूर्व में चेल्सी के लिए बतौर फॉरवर्ड खिलाड़ी खेल चुके हैं। 

सालोमोन कालोउ पर क्लब ने ये कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की है जिसमें वह हेरथा बर्लिन के खिलाड़ी और कर्मचारियों के साथ हाथ मिला रहे हैं। सालोमोन ने खुद ही फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया था। जर्मन फुटबॉल लीग ने एक बयान में कहा, ‘‘सालोमोन कालोउ की हेरथा ड्रेसिंग रूम की तस्वीरें अस्वीकार्य है। क्लब ने तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने अपने बर्ताव के लिये बाद में माफी मांगी।"

(With PTI Inputs)



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3aZwDGA

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...