कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी तरह के खेल आयोजन बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में जल्द से जल्द इसे बहाल करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं कुछ सुझाव ऐसे भी जिसमें यह कहा जा रहा है कि बंद दरवाजे या फिर बिना दर्शकों की मौजदूगी में खेल को फिर से शुरू किया जा सकता है।
बंद दरवाजे के पीछे फिर से खेल को शुरू किए जाने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट ने भी स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में अपना सुझाव दिया।
उन्होंने कहा, '' यह संभव है, बंद दरवाजे के पीछे क्रिकेट का आयोजन किया जा सकता है। हालांकि ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता खिलाड़ी ऐसे हालात में कैसा महसूस करेंगे क्योंकि हमें दर्शकों की मौजूदगी में हमेशा से खेलने की आदत रही है।''
यह भी पढ़ें- कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को जब आया था गुस्सा तो ढीली हो गई थी इस खिलाड़ी की पतलून
विराट ने कहा, ''मैं समझ सकता हूं कि खाली स्टेडियम में भी प्लेयर खेल सकते हैं लेकिन हमें दर्शकों की भीड़ के सामने खेलने का अनुभव रहा है। स्टेडियम में मौजूद आपके लिए चियर करते हुए भीड़ कहीं ना कहीं खिलाड़ियों को हमें प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित करती है जबकि खाली स्टेडियम में खिलाड़ियों के मन में उस तरह की भावना नहीं आ पाएगी।''
उन्होंने कहा,'' मौजूदा समय में जो हालात पनपे हैं उसमें अगर खेल एक बार फिर से बहाल होता है तो इससे एक नया माहौल बनेगा।''
इस दौरान विराट कोहली ने कहा कि हम खेलना चाहते हैं लेकिन अभी यह देखना होगा कि इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं लेकिन यह तय है कि खाली स्टेडियम में पहले की तरह का माहौल नहीं बन पाएगा।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2YKyuwD
No comments:
Post a Comment