कोरोना वायरस के कारण सितंबर तक स्थगित कर दिये गये फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सभी टिकटधारकों को रिफंड दिया जाएगा। फ्रांसीसी टेनिस फेडरेशन ने यह घोषणा की। फेडरेशन ने टिकटधारकों को भेजे गये संदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 से जुड़ी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति में दुनिया भर में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।’’
इसमें कहा गया है, ‘‘ हमने फ्रेंच ओपन को सितंबर के आखिर तक स्थगित कर रखा है और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हम फ्रांसीसी सरकार के साथ मिलकर उचित उपाय कर रहे हैं जिससे सभी मौजूद लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित हो सके। ’’
फेडरेशन ने कहा, ‘‘फ्रांसीसी टेनिस महासंघ ने सभी टिकटों को रद्द करने और जिन्होंने टिकट खरीद लिये हैं उनकी धनराशि लौटाने का फैसला किया है। ’’
रोलां गैरां पर यह टूर्नामेंट 24 मई से सात जून के बीच खेला जाना था लेकिन इसे 27 सितंबर से 11 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/35OpJmI
No comments:
Post a Comment