Reality Of Sports: दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में भी क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं जेम्स एंडरसन

Saturday, 16 May 2020

दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में भी क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं जेम्स एंडरसन

 James Anderson Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह टीम के लिये इस सीजन में खेलने को लेकर रोमांचित हैं, भले ही उन्हें ये मैच दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेलने पड़े। इंग्लैंड के क्रिकेटर अगले हफ्ते से सीमित व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगे। 

इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि वे कोरोना वायरस के कारण स्थगित सत्र शुरू कर सकते हैं। लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों के बिना ही खेले जा सकते हैं। 

एंडरसन का उत्साह हालांकि इस बात से कम नहीं हुआ है और वह इंग्लैंड के लिये खेलने के लिये बेताब हैं। इस तेज गेंदबाज ने नयी गेंद के उनके साथी स्टुअर्ट ब्राड से इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत करते हुए कहा, ‘‘ हम इन गर्मियों में जिस तरह से क्रिकेट खेलने की संभावना के बारे में बात कर रहे हैं, वह एक तरह से रोमांचित करने वाला है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जहां तक सुरक्षा का संबंध है तो मुझे ऐसे खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी। हम काफी लंबे समय से इंग्लैंड के लिये खेल रहे हैं। हमारे पास कुछ शानदार लोग हैं जो हर संभावना पर काम कर रहे हैं ताकि हम आगे बढ़ें। ’’ 

37 साल के इस अनुभवी गेंदबाज ने कहा कि उन्हें लंकाशर के लिये काउंटी मैचों में कम दर्शकों के साथ खेलने का अनुभव है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3cxJ7H3

No comments:

Post a Comment

निकोलस पूरन ने MLC में तोड़ा फिन एलन का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सिर्फ 31 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी

मेजर लीग क्रिकेट के मौजूदा सीजन में एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन का वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से तूफ...