Reality Of Sports: 'पाताल लोक' वेब सीरीज देखकर विराट कोहली ने की पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ, सोशल मीडिया पर दिया यह मैसेज

Saturday, 16 May 2020

'पाताल लोक' वेब सीरीज देखकर विराट कोहली ने की पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ, सोशल मीडिया पर दिया यह मैसेज

virat kohli  Image Source : VIRAT KOHLI/INSTAGRAM

भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 15 मई को रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज के देखकर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे बनाने वाली पूरी टीम की जमकर तारीफ की है।

कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''पाताल लोक का पहला सीजन देखकर बस अभी खत्म किया है। मुझे पता था कि यह एक मास्टरपीस है। बेहतरीन स्क्रिनप्ले के साथ सब ने शानदार अभिनय किया है।''

उन्होंने लिखा,  ''अब देखना है कि लोग इसे कितना पसंद करते हैं। मैंने बस आप लोगों को बताया कि मुझे देखकर यह कैसा लगा। मुझे गर्व है अपनी पत्नी पर कि उन्होंने इस तरह के बेहतरीन वेब सीरीज को बनाया है। इसके साथ ही उनकी पूरी टीम का काम शानदार है।'' 

इसके अलावा विराट ने ट्विटर पर भी मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफी की।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके अलावा वह अभिनय के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2WCgFOB

No comments:

Post a Comment

निकोलस पूरन ने MLC में तोड़ा फिन एलन का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सिर्फ 31 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी

मेजर लीग क्रिकेट के मौजूदा सीजन में एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन का वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से तूफ...