Reality Of Sports: लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी

Monday, 4 May 2020

लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी

लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| लिवरपूल के स्ट्राइकर डिवोक ओरिगी ने कहा कि अगर उनका क्लब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब नहीं जीतता है तो यह काफी दुखद होगा। कोरोनावायरस के कारण जब लीग स्थगित हुई थी तब उनका क्लब 25 अंक आगे था और लीग तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

ओरिगी ने हालांकि माना कि खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा सबसे पहले है। डेली मेल ने ओरिगी के हवाले से लिखा है, "अब अगर हम खिताब नहीं जीतते तो यह काफी दुखदाई होगा। लेकिन जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी रहती हैं जिन पर आप नियंत्रण नहीं रख सकते। सुरक्षा इस समय सबसे अहम है।"

लिवरपूल 30 साल बाद कोच जर्गन क्लोप के मार्गदर्शन में खिताब जीतने के करीब था और उससे पहले ही 13 मार्च को सीजन स्थगित कर दिया गया था।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2KZPcQz

No comments:

Post a Comment

हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बाद टूटा दिल, अपनी टीम के खेलने के तरीके पर उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद टीम इंडिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई। इस हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने बड़ी टीमों के खिलाफ अपने...