Reality Of Sports: कड़े सुरक्षा निर्देशों के बीच पिच पर लौटी जर्मन फुटबॉल लीग

Saturday, 16 May 2020

कड़े सुरक्षा निर्देशों के बीच पिच पर लौटी जर्मन फुटबॉल लीग

Bundesliga  Image Source : TWITTER/BUNDESLIGA

जर्मन फुटबॉल लीग शनिवार से पिच पर लौट गयी और कोरोना वायरस महामारी के बाद बहाल होने वाली यह पहली यूरोपीय लीग बन गयी। दो महीने के ब्रेक के बाद जर्मन फुटबॉल लीग ने मैचों की बहाली के लिये असाधारण विस्तृत योजना चांसलर एंजेला मर्केल और अन्य 16 नेताओं को भेजी थी।

उन्होंने साथ ही संक्रमण को रोकने के लिये कई दिशानिर्देश भी भेजे थे। स्टेडियम खाली होंगे, जिसमें सिर्फ खिलाड़ियों के चिल्लाने की आवाजें और रैफरियों की सीटी की आवाज सुनाई देगी। 

जर्मनी में अन्य यूरोपीय देशें की तुलना में कोरोना वायरस से कम मौतें हुई हैं लेकिन फिर भी दर्शकों का लौटना अब भी खतरनाक है। ‘बोरूसिया डार्टमंड’ का सामना स्थानीय प्रतिद्वंद्वी ‘शाल्के 04’ से होगा। 

यह भी पढ़ें - कोविड-19 के कारण स्थगित हुए ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग की जून में होगी शुरुआत

इस मुकाबले में सामान्य तौर पर 82,000 के करीब दर्शक आते, लेकिन अब यह बिना दर्शकों के खेला जायेगा। इंग्लैंड, इटली और स्पेन में अभी भी लीग फुटबॉल शुरू होने में एक महीना लगेगा। 

दर्शकों के बिना खेले जाने वाले इस मुकाबले में चुनिंदा मीडियाकर्मी और अधिकारी ही मौजूद होंगे। लीग के दौरान स्थानापन्न खिलाड़ी मास्क पहनेंगे । गोल का जश्न कोहनी टकराकर मनाया जायेगा। 

ना तो कोई हाथ मिलायेगा और ना गले मिलेगा। ना तो किसी टीम को घर में खेलने का फायदा मिलेगा और ना मेहमान टीम घाटे में रहेगी।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Z9TLQk

No comments:

Post a Comment

निकोलस पूरन ने MLC में तोड़ा फिन एलन का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, सिर्फ 31 गेंदों में जड़ दी सेंचुरी

मेजर लीग क्रिकेट के मौजूदा सीजन में एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन का वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में बल्ले से तूफ...