Reality Of Sports: उमर अकमल ने सट्टेबाजों के साथ मुलाकात की नहीं दी कोई जानकारी, बैन के खिलाफ कर सकते हैं अपील

Sunday, 10 May 2020

उमर अकमल ने सट्टेबाजों के साथ मुलाकात की नहीं दी कोई जानकारी, बैन के खिलाफ कर सकते हैं अपील

umar akmal Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने बताया है कि बल्लेबाज उमर अकमल ने अनुशासनात्मक समिति के समक्ष संदिग्ध सट्टेबाजों के साथ दो मुलाकात की जानकारी देने से इनकार कर दिया था। अनुशासनात्मक समिति ने इसके बाद अकमल को तीन साल के बैन की सजा सुनाई। सूत्रों के अनुसार अकमल ने लाहौर की डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी में दो अज्ञात लोगों के साथ मुलाकात की थी। 

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘उमर ने दावा किया कि ये दोनों व्यक्ति उनसे डिफेंस हाउसिंग सोसाइटी में उनके दोस्त की पार्टी में मिले थे। लेकिन उन्होंने एंटी करप्शन अधिकारियों को यह तक बताने से इनकार कर दिया कि इन मुलाकातों के दौरान क्या चर्चा हुई।’’ 

यह भी पढ़ें- सरफराज अहमद को PCB देगा एक और बड़ा झटका, सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के टॉप ग्रेड से करेगा बाहर

सूत्र ने बताया, ‘‘यहां तक कि जब एंटी करप्शन अधिकारियों ने कराची में 19 और 20 फरवरी के बीच की रात की रिपोर्ट उसे दी तो अकमल ने स्वीकार किया कि इस मुलाकात की जानकारी नहीं देकर उसने गलती की लेकिन कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। ’’ 

पीसीबी की एंटी करप्शन कानून के तहत अकमल को दो आरोपों का दोषी पाया गया और 27 अप्रैल को उन्हें 19 फरवरी 2023 तक क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया। 

अकमल के पास एक साथ चलने वाले तीन साल के दो प्रतिबंधों के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है। अकमल के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कुछ वकीलों के साथ सलाह मशविरा शुरू कर दिया है और अपील दायर करेंगे। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3dAiMID

No comments:

Post a Comment

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...