Reality Of Sports: कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए पाउलो डाइबाला, ट्वीट कर दी यह जानकारी

Wednesday, 6 May 2020

कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए पाउलो डाइबाला, ट्वीट कर दी यह जानकारी

Paulo Dybala Image Source : AP

जुवेंटस के स्टार खिलाड़ी पाउलो डाइबाला ने बताया कि छह हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वह इस बीमारी से पूरी तरह से अब उबर गए हैं लेकिन सिरी ए की एक अन्य टीम टोरिनो ने पुष्टि की है कि उनका एक खिलाड़ी पॉजीटिव पाया गया है। 

अर्जेन्टीना के 26 साल के फुटबॉलर डाइबाला ने ट्वीट किया, ‘‘कई लोगों ने पिछले कुछ हफ्तों में इस बारे में बात की लेकिन अंतत: मैं पुष्टि कर सकता हूं कि मैं उबर गया हूं। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद और मैं उन सभी लोगों के साथ हूं जो अब भी इससे पीड़ित हैं।’’ 

जुवेंटस के शहर के प्रतिद्वंद्वी टोरिनो ने बताया कि खिलाड़ियों और कर्मचारियों के परीक्षण के दौरान उनका एक खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। सिरी ए टीमें इस हफ्ते व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगी। 

टोरिनो ने बयान में कहा, ‘‘टोरिनो एफसी के खिलाड़ियों के पहले मेडिकल परीक्षण में कोविड-19 का एक पॉजीटिव मामला सामने आया है।’’ क्लब ने कहा, ‘‘इस फुटबाल खिलाड़ी में अभी इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उसे तुरंत क्वांरनटीन कर दिया गया है और उसे लगातार निगरानी में रखा जाएगा।’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/35BfW3h

No comments:

Post a Comment

पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 16 में पक्की की जगह, स्पेन ने भी ऑस्ट्रिया के खिलाफ दर्ज की एकतरफा 3-0 से जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल ने क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2-1 की रोमांचक जीत दर्ज करने के साथ राउंड 16 ...