Reality Of Sports: वर्कआउट कर रहे युजवेंद्र चहल को 'चूहा' कहकर युवराज सिंह ने कर दिया ट्रोल, मिला ये जवाब

Wednesday, 6 May 2020

वर्कआउट कर रहे युजवेंद्र चहल को 'चूहा' कहकर युवराज सिंह ने कर दिया ट्रोल, मिला ये जवाब

Yuvraj Singh trolls Yuzvendra Chahal while doing workout, calling him 'Rat', got this answer  Image Source : @YUZI_CHAHAL

सोशल मीडिया पर अकसर भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल साथी खिलाड़ियों की खींचाई करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन हाल ही में भारतीय पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने उनके एक वीडियो पर कमेंट कर ट्रोल कर दिया। इस वीडियो पर युवराज ने चहल को चूहा करकर पुकारा।

दरअसल, युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह लॉकडाउन के दौरान वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में चहल ने तीन-चार एक्सरसाइज की और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा "आज जो दर्द तुम महसूस कर रहे हो, वो तुम्हें कल मजबूत महसूस कराएगा।"

युवराज सिंह ने युजवेंद्र चहल की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा "ओ बाले, ओ तेरी चूहे।"

चहल ने युवराज सिंह के इस कमेंट का भी जवाब दिया। जवाब में चहल ने लिखा "स्ट्रॉन्ग मी भैया।"

उल्लेखनीय है, युजवेंद्र चहल ने हाल ही में धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें याद किया था। धोनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था  ''मैं बहुत मिस कर रहा हूं जब आप विकेट के पीछे खड़े होकर मुझे 'तिल्ली' बुलाते थे।''

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में क्रिकेट आयोजनों को टाल दिया गया है, नहीं तो इस समय चहल और धोनी इंडियन प्रीमियर में लीग में खेल रहे होते।

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे पहले 15 अप्रैल के टाल दिया गया था। इसके बाद महामारी से बिगड़ते हुए हालात को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की अवधि को और आगे बढ़ा दिया गया जिसके कारण बीसीसीआई और आईपीएल के अधिकारियों ने इस टूर्नामेंट को एक बार फिर से अनिश्चित समय के लिए टाल दिया।

आपतो बता दें कि धोनी आईपीएल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। धोनी आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम के मैदान पर उतरे थे।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3b8089n

No comments:

Post a Comment

पुर्तगाल ने राउंड ऑफ 16 में पक्की की जगह, स्पेन ने भी ऑस्ट्रिया के खिलाफ दर्ज की एकतरफा 3-0 से जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल ने क्रोएशिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 2-1 की रोमांचक जीत दर्ज करने के साथ राउंड 16 ...