वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने कहा कि वह भले ही टेस्ट टीम की कप्तानी संभाल रहे हों लेकिन एक प्रारूप में नहीं बंधना चाहते और खेल के सभी तीनों प्रारूपों में नाम कमाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। होल्डर ने ‘विंडीजक्रिकेट डाट काम’ से कहा, ‘‘मैं खुद को समेटना नहीं चाहता और एक प्रारूप में ही खुद को बांधना नहीं चाहता। ’’
वह पिछले पांच सालों से टेस्ट टीम के कप्तान हैं, इसके अलावा 86 वनडे में भी टीम की कप्तानी संभाल चुके हैं।
होल्डर ने कहा, ‘‘हां, मैं टेस्ट टीम का कप्तान हूं लेकिन मेरा मुख्य केंद्र वेस्टइंडीज क्रिकेट रहा है और वो भी सभी तीनों प्रारूपों में, महज टेस्ट क्रिकेट में नहीं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट कई अलग अलग तरीकों से काफी विविध है और बतौर खिलाड़ी हमें समझना होगा कि हममें से प्रत्येक को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। ’’
from India TV: sports Feed https://ift.tt/35CNHRy
No comments:
Post a Comment