Reality Of Sports: लेगान्स के कोच जेवियर एगुएर ने किया दावा, 20 जून से शुरू होगा ला लिगा

Thursday, 7 May 2020

लेगान्स के कोच जेवियर एगुएर ने किया दावा, 20 जून से शुरू होगा ला लिगा

Football  Image Source : GETTY

लेगान्स के कोच जेवियर एगुएर ने कहा कि स्पेन की ला लिगा फुटबॉल चैंपियनशिप 20 जून से शुरू होकर 26 जुलाई को समाप्त होगी हालांकि लीग के अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि करने से इन्कार कर दिया। एगुएर ने ‘मार्का क्लैरो’ रेडियो से कहा कि उन्हें चैंपियनशिप शुरू करने की योजना के बारे में आधिकारिक जानकारी दी गयी है। 

कोरोना वायरस के कारण यह प्रतियोगिता मार्च से ही ठप्प पड़ी है। मैक्सिको के रहने वाले कोच एगुएर ने कहा, ‘‘हमारे पास अब लीग शुरू होने की तिथि है। ला लिगा 20 जून को शुरू होगा और पांच सप्ताह 26 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इसका समापन होगा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैच शनिवार और रविवार तथा बुधवार और गुरुवार को खेले जाएंगे।’’ 

एगुएर ने कहा, ‘‘ ला लिगा ने अभी मुझे आधिकारिक तौर पर सूचित किया है और मैं इससे बहुत खुश हूं क्योंकि अब हम प्रैक्टिस सेशन का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। हमारे सभी परीक्षण सही रहे हैं और हम कल से प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। ’’ 

लीग के अधिकारियों ने हालांकि अब तक एगुएर के दावों पर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि उनका ध्यान अभी क्लबों में अभ्यास चरण को पूरा करने पर है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3cjqXZu

No comments:

Post a Comment

वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी20 मैच में मिलने जा रहा है मौका? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया इशारा

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नज...