Reality Of Sports: '2020 कर देगा क्रिकेट को तबाह' हरभजन सिंह ने ट्विटर पर ली चुटकी

Thursday, 7 May 2020

'2020 कर देगा क्रिकेट को तबाह' हरभजन सिंह ने ट्विटर पर ली चुटकी

'2020 will destroy cricket' Harbhajan Singh Said on Twitter Image Source : IPLT20.COM

आज से कई साल पहले जब टी20 क्रिकेट की शुरुआत हो रही थी तब कई दिग्गजों का कहना था कि यह फॉर्मेट क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है और यह इस खेल को तबाह कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फॉर्मेट ने क्रिकेट के प्रति लोगों की रुचि और बढ़ाई और आज वर्ल्ड में टी20 फॉर्मेट की कई लीग खेली जाती है।

कोरोनावायरस महामारी का साल 2020 में क्रिकेट पर काफी असर पड़ा है। कुछ सीरीज इस महामारी के कारण रद्द कर दी गई है, तो कुछ को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर चुटकी लेते हुए एक मजेदार ट्वीट किया है। हरभजन ने कहा है कि 2020 क्रिकेट को तबाह कर देगा।

हरभजन सिंह ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा हुआ है "इस साल क्रिकेट खेला जाना मुश्किल है, वो तब सही कहते थे कि 2020 क्रिकेट को तबाह कर देगा।"

ये भी पढ़ें - CSK ने शेयर किया धोनी का 15 साल पुराना फोटो, फैंस को याद आए लंबे बाल वाले माही

उल्लेखनीय है, हाल ही में हरभजन सिंह ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच की तुलना भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से की थी। हरभजन सिंह ने कहा था ''दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला कड़ा होता है। दोनों टीमें एक दूसरे से ऐसे भिड़ती है जैसे कि यह भारत-पाक का मैच है। एक बार को तो मुझे ऐसा लगा कि यह क्या है? क्या यह सपना है?"

ये भी पढ़ें - साउथ अफ्रीका के इस फर्स्ट क्लास क्रिकेटर को हुआ कोरोना वायरस

हरभजन ने इसी दौरान बताया कि जब उन्होंने पहली बार सीएसके की पीली जर्सी पहनी थी तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था। हरभजन सिंह ने कहा था,''जब मैं पहली बार सीएसके के लिए पिली जर्सी में मैदान पर उतरा तो थोड़ा अजीब लगा। इससे पहले मैं मुंबई के लिए नीली जर्सी में खेलता था। सौभाग्य से उस सीजन में सीएसके का पहला मैच मुंबई के साथ ही था। मैं जब मैदान पर उतरा था मेरे दिमाग बस एक ही बात थी कि बस मैच जल्दी से खतम हो जाए।'' 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2WBYGXt

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, रिचर्ड नगरवा को मिली कप्तानी

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में रिचर्ड नगरवा जिम्बाब्वे...