Reality Of Sports: न्यूजीलैंड में 13 जून से बिना दर्शकों के शुरू होगा सुपर रग्बी टूर्नामेंट

Monday, 11 May 2020

न्यूजीलैंड में 13 जून से बिना दर्शकों के शुरू होगा सुपर रग्बी टूर्नामेंट

Super Rugby Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड में कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद 13 जून से पांच टीमों की सुपर रग्बी (घरेलू प्रतियोगिता) प्रतियोगिता शुरू होगी। इस टूर्नामेंट को सुपर रग्बी एओटेरोआ के नाम से जाना जाता है। इसमें भाग लेने वाली पांचों टीमों के खिलाड़ियों को तैयारी करने के लिए चार सप्ताह का समय मिलेगा। 

दस सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हर टीम विरोधी टीम के साथ घरेलू और उनके मैदान पर मैच खेलेगी। 

न्यूजीलैंड रग्बी के मुख्य कार्यकारी मार्क रोबिनसन ने कहा, ‘‘ पांच विश्वस्तरीय कीवी टीमों 10 हफ्तों तक 20 मैचों में एक दूसरे का सामना करेंगी। इससे कई लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिलेगी। मुझे पता है रग्बी के खिलाड़ी और प्रशंसक इससे रोमांचित होंगे’’ 

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में बुधवार से खुल सकते हैं टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेल आयोजन ठप्प पड़े हुए हैं। इसकी वजह से कई देशों को भारी आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में धीरे-धीरे खेलों को फिर से बहाल करने पर विचार किया जा रहा है।

रग्बी के अलावा यूरोप के कई सारे देश अपने फुटबॉल के नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि आयोजकों के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। क्योंकि कई सारे फुटबॉल लीग के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

ऐसे में खेल आयोजन को फिर से बहाल करने में एक बड़ा झटका माना जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद फेडरेशन अपनी तरफ से पूरी तैयारी करने में जुटी हुई है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bn71n2

No comments:

Post a Comment

5 ओवर में पवेलियन लौट गई आधी टीम इंडिया, T20I क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड

तीसरे T20I में इंग्लैंड ने फिल सॉल्ट (70) और सैम करन (नाबाद 41) की पारियों की बदौलत 201/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत...