Reality Of Sports: अक्टूबर तक स्थिति सामान्य होने पर भी हो सकता है आईपीएल : आशीष नेहरा

Wednesday, 8 April 2020

अक्टूबर तक स्थिति सामान्य होने पर भी हो सकता है आईपीएल : आशीष नेहरा

IPL may happen even if the situation is normal by October: Ashish Nehra Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि अगर अक्टूबर तक भी कोविड-19 महामारी को नियंत्रित कर दिया जाता है तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को वर्ष के अंतिम तीन महीनों में भी आयोजित किया जा सकता है। आईपीएल 2020 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण उसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है और अभी इसके आयोजन की संभावना भी नहीं है।

नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा,‘‘आईपीएल अगस्त में नहीं हो सकता क्योंकि वह बारिश का मौसम होता है और ऐसे में कई मैचों के रद्द होने की संभावना रहेगी। अगर अक्टूबर तक विश्व भर में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी तो मुझे पूरा विश्वास है कि आईपीएल होगा।’’ 

कोरोना वायरस के मामलों और उससे होने वाली मौतों में कोई कमी नहीं आ रही है और ऐसे में इस साल आईपीएल के आयोजन की संभावना भी कम हो गयी है। इस घातक वायरस के कारण भारत में लगभग 150 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि विश्व भर में यह संख्या 80 हजार से ऊपर चली गयी है। नेहरा ने इसके साथ ही कहा कि युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जितना युवराज के करियर को देखा है तो मुझे लगता है कि उसने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने देखा कि किस तरह से उसने 2007 और उसके बाद बल्लेबाजी की। हमने 2011 में देखा कि बीमारी के बावजूद उसने धोनी के नेतृत्व में किस तरह का शानदार प्रदर्शन किया।’’ 

नेहरा ने कहा,‘‘मेरा मानना है कि प्रत्येक खिलाड़ी का कोई पसंदीदा कप्तान होता है और मेरे हिसाब से युवराज ने धोनी की अगुवाई में बेहतर प्रदर्शन किया।’’



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xTCGi5

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...