Reality Of Sports: मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रहीम स्ट्रलिंग को है लियोनेल मेसी की शर्ट पाने की चाहत

Sunday, 26 April 2020

मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रहीम स्ट्रलिंग को है लियोनेल मेसी की शर्ट पाने की चाहत

raheem sterling Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी रहीम स्ट्रलिंग ने कहा है कि बार्सिलोना और अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की शर्ट के अलावा वह और कुछ नहीं चाहेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैनचेस्टर सिटी का सामना बार्सिलोना से हुआ था तो उन्हें एक बार नेमार की शर्ट मिली थी।

स्ट्रलिंग ने बीबीसी रेडियो 5 लाइव से कहा, " केवल एक ही चीज है जो मैं वास्तव में चाहता हूं और वह है मेसी की एक शर्ट। जब हम बार्सिलोना के खिलाफ खेले थे तो मुझे नेमार की शर्ट मिली थी। मुझे लगता है कि यही पहली शर्ट है जिसे मैंने कभी मांगा था।"

उन्होंने कहा, " मैं शर्ट जमा करने वाला व्यक्ति हूं, लेकिन मेरी दीवार पर अब तक एक भी शर्ट नहीं है। मैं नहीं चाहता हूं कि लोग मेरे घर में आए और मुझे एक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में जानें। मैं अपने घर को परिवार की तरह रखना चाहता हूं। "

25 साल के इंग्लैंड के मिडफील्डर ने कहा कि वह इस खेल से संन्यास लेने तक खिलाड़ियों की जर्सी को जमा करना जारी रखेंगे।

मिडफील्डर ने कहा, " मैं यह सुनिश्विचत करना चाहता हूं कि जब मैं फुटबॉल खत्म करूं तो मैं ऐसी जगह रहूं जहां पर मेरे पास सभी टी शर्ट हो। "



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3eTlOcr

No comments:

Post a Comment

टिम सीफर्ट ने पहले मैच में ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, एक और टी20 लीग का हो गया आगाज

टिम सीफर्ट ने एमएलसी यानी मेजर लीग के पहले ही मैच में धमाकेदार शतक ठोक दिया है। उन्होंने ये पारी सिएटल ऑर्कास की ओर से टेक्सास सुपर किं...