Reality Of Sports: आईपीएल की चकाचौंध से दूर मैकुलम को भा रहा है घर पर आराम

Wednesday, 8 April 2020

आईपीएल की चकाचौंध से दूर मैकुलम को भा रहा है घर पर आराम

  Brendon McCullum Image Source : @BAZMCCULLUM/TWITTER

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कोच ब्रैंडन मैकुलम को आईपीएल की चकाचौंध की कमी तो खल रही है लेकिन जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है तो उन्हें घर में आराम करना भी अच्छा लग रहा है। मैकुलम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में केकेआर का मुख्य कोच बनाया गया है। 

कोराना वायरस महामारी के कारण आईपीएल को अभी स्थगित किया गया है। मैकुलम ने कहा कि अभी की परिस्थितियों में सभी के लिये यही अच्छा है कि वे अपने घरों में रहें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। तभी विश्व भर में हजारों लोगों की जान ले चुके इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। 

इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीवीएनजेड से कहा, ‘‘यह आईपीएल की चकाचौंध और भारत से भी बहुत दूर है लेकिन इन परिस्थितियों में घर में आराम करना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पिछले तीन वर्षों से काफी व्यस्त रहा। ’’ 

मैकुलम 2016 में संन्यास लेने के बाद न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के कैमल रेंज पर्वत श्रृंखला में स्थित मातामाता में बस गये हैं और घोड़ों से जुड़े अपने व्यवसाय को देख रहे हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2VcRobP

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...