Reality Of Sports: कोरोना वायरस : इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने अपने वेतन में की 20 प्रतिशत कटौती की पेशकश

Saturday, 4 April 2020

कोरोना वायरस : इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने अपने वेतन में की 20 प्रतिशत कटौती की पेशकश

England cricket team Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के पुरूष और महिला क्रिकेटरों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिये अपने वेतन में कटौती और पांच लाख पाउंड दान देने की पेशकश की है । इससे पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव रखा था । 

ईसीबी पेशेवर क्रिकेटरों के संघ के प्रतिनिधियों के जवाब का इंतजार कर रहा था । पांच लाख पाउंड दान पुरूष क्रिकेटरों के वेतन में 20 प्रतिशत कटौती के बराबर है जबकि महिला क्रिकेटरों ने अप्रैल, मई और जून के वेतन में कटौती का प्रस्ताव रखा है । 

खिलाड़ियों ने एक बयान में कहा ,‘‘ इंग्लैंड के अनुबंधित पुरूष क्रिकेटरों से बातचीत के बाद हम ईसीबी को पांच लाख पाउंड दान देने पर सहमत हुए हैं ।’’ 

इसमें कहा गया ,‘‘ इसकी तफ्सील से जानकारी अगले सप्ताह दी जायेगी । यह अनुबंधित खिलाड़ियों की तनख्वाह में अगले तीन महीने तक 20 प्रतिशत कटौती के बराबर है ।’’ 

कुछ क्रिकेटर व्यक्तिगत तौर पर भी योगदान दे चुके हें । विकेटकीपर जोस बटलर अपनी 2019 विश्व कप की जर्सी की नीलामी कर रहे हैं जबकि महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट स्वयंसेवी के तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़ गई । 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3aIzF2I

No comments:

Post a Comment

साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भी टीम इंडिया हासिल कर सकती है सेमीफाइनल का टिकट? जानिए पूरा समीकरण

साउथ अफ्रीका से हार के बावजूद भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ग्रुप-ए में भारत, साउथ अफ्रीका औ...