कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए सभी क्रिकेटर अपने घर में कैद है। कुछ खिलाड़ी इस दौरान अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं तो कुछ खेल के जुनूनी खिलाड़ी नए अंदाज में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का हमें नया रूप देखने को मिला। तेज गेंदबाजी के साथ शमी को पेंटिंग बनाने का भी शौक है और उन्होंने अपने इस आर्टिस्ट रूप का खुलासा खुद अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया है।
शमी ने इस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें वह पेंटिंग बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'काफी सालों के बाद एक स्केच बनाने की कोशिश कर रहा हूं.......आपको कैसा लगा 'द आर्टिस्ट शमी' को देखकर?'
उल्लेखनीय है, पूरी दुनिया में पैर पसारती इस महामारी के कारण पूरा खेल जगत ठप पड़ा है। टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित होने के बाद अब आईपीएल का आयोजन भी इस साल रद्द होता हुआ दिखाई दे रहा है। 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया है, लेकिन जिस हिसाब से यह बीमारी फैल रही है उसे देखकर लग नहीं रहा कि इस साल आईपीएल हो पाएंगे।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2UZ27I9
No comments:
Post a Comment