टीम इंडिया के पूर्व स्ट्रैंथ और मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अपटन ने हाल ही में भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में अंतर बताया है। अपटन ने धोनी को जहां शांत और स्थिर दिमार वाला बताया है वहीं उन्होंने कहोली के बारे में कहा है कि वह थोड़े भावुक है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान अपटन ने कहा,'धोनी और कोहली दो अलग तरह के कप्तान हैं। धोनी शांत रहते हैं और उनका दिमाग हमेशा स्थिर रहता है वहीं कोहली थोड़े भावुक हैं। विराट काफी उत्साहित और ऊर्जावान हैं। वह अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करते हैं। हम मैदान पर उनकी भावनाओं के उतार-चढ़ाव को देखकर इसका अंदाजा लगा सकते हैं।'
अपटन ने आगे कहा,'खिलाड़ी जितना ज्यादा भावुक या थोड़ा सा भी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रखने वाले होंगे तो वे कप्तान के शब्दों और काम से उतना अधिक प्रभावित होंगे।'
उन्होंने कहा,'प्रशंसा के कुछ शब्द किसी खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं और उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाते हैं और वहीं नकार देने की प्रवृत्ति खिलाड़ी के आत्मविश्वास को गहरी ठेस पहुंचाती है। इस तरीके से कोहली वाकई खिलाड़ियों में जोश भर देते हैं और साथ ही उनमें खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को कमजोर करने की भी क्षमता है।'
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Xmd4VV
No comments:
Post a Comment