मास्को। 2018 फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी के लिए घूस देने के आरोप को रूस की सरकार ने साफ तौर पर खारिज कर दिया है। हाल ही में अमेरिका के न्याय विभाग ने एक दस्तावेज जारी किया था जिसके मुताबिक फीफा के अधिकारियों को रूस को 2018 विश्व कप और कतर ने 2022 विश्व कप की मेजबानी के लिए उनके पक्ष में मतदान करने के लिए रिश्वत ली थी।
सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा,‘‘रूस ने कानूनी तौर पर विश्व कप के आयोजन का अधिकार हासिल किया था। फीफा से बातचीत का रिश्वत से संबंधित नहीं था। हम इन आरोपों को खारिज करते है।’’
उन्होंने कहा,‘‘रूस ने फुटबॉल इतिहास के सबसे अच्छे विश्व कप में से एक का आयोजन किया और हमें इस पर फख्र है।’’
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2V4tnne
No comments:
Post a Comment