पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और जाने-माने कमेंटेटर रमीज राजा ने हाल ही में राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दी है। राजा ने कहा था इन दोनों क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सम्मान और इज्जत के साथ छोड़ देना चाहिए। राजा की इस सलाह पर अब शोएब मलिक ने अपना जवाब दिया है।
मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा "हां रमीज भाई मैं आपकी बात से सहमति रखता हूं। अब हम सभी अपने करियर के अंत में है, आइए हम तीन एक साथ मिलकर रिटायरमेंट लेते है। मैं आपको कॉल करूंगा और हम 2022 की योजना बनाते हैं?" इस ट्वीट में शोएब ने हैशटैग जोक्स का भी इस्तेमाल किया है जिसके बाद यह सिर्फ एक मजाक ही लग रहा है।
Yes @iramizraja bhai agreed. Since all 3 of us are the end of our careers let’s retire gracefully together - I’ll call and let’s plan this for 2022? 😅 @MHafeez22 #jokes https://t.co/vTwf9zzYOC
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik) April 8, 2020
उल्लेखनीय है, राजा ने इन दोनों को रिटायरमेंट की सलाह देते हुए कहा था ‘‘मैंने अपने काम के सिलसिले में दोनों खिलाड़ियों से मिला हूं ,इसलिए कोई मैं व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों ने इन वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की है। लेकिन अब मुझे लगता है कि यह सही समय है जब उन्हें पाकिस्तान टीम को अलविदा कह देना चाहिए।’’ राजा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट में किसी पद को पाने की कोई लालच नहीं है इसलिए वह क्रिकेट के मामलों में खुल कर अपनी बात रख सकते है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगर वे अभी संन्यास लेते है तो इससे पाकिस्तान क्रिकेट को फायदा होगा। हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा पूल है और हमें आगे बढ़ना चाहिए।’’ हफीज और मलिक ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए टीम में वापसी की थी।
पूर्व कप्तान 39 साल के हफिज ने कहा है कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद संन्यास ले लेंगे जबकि 38 साल के मलिक ने अपनी योजना का खुलासा नहीं किया है। मलिक ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गये एकदिवसीय विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3aVQEia
No comments:
Post a Comment