इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कोच पैडी अप्टन का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बड़े टूर्नामेंट के टलने से खिलाड़ियों पर मानसिक रूप से इसका असर पड़ेगा। ऑप्टन ने कहा कि खास तौर पर वे खिलाड़ी जो अपने करियर के शुरुआत में हैं वह इसकी वजह से काफी प्रभावित होंगे क्योंकि आईपीएल ऐसे खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करता है।
इसके साथ ही ऑप्टन का कहना है कि आईपीएल अगर रद्द होता है तो यह खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से भी प्रभावित करेगा और निश्चित रूप से वे इसे लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे होंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऑप्टन ने कहा, ''यह उन खिलाड़ियों के लिए बहुत ही मुश्किल समय है जिन्होंने हाल फिलहाल में ही अपनी पहचान बनाई थी और वह आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे ताकि वह खुद को और बेहतर बना सके।''
उन्होंने कहा, ''स्वभाविक रूप से आईपीएल क्रिकेटरों के लिए साल का एक बड़ा इवेंट होता है। इस टूर्नामेंट में ना सिर्फ क्रिकेटर अपनी पहचान बनाते हैं बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें आगे बढ़ने में मिलती है। लेकिन पूरी दुनिया में जारी लॉकडाउन की स्थिति में सभी खिलाड़ी अपने घरों में हैं। इस समय ना तो वह किसी तरह की प्रैक्टिस कर रहे हैं और ना ही क्रिकेट खेल पा रहे हैं। ऐसे में इस खालीपन का असर उनके खेल पर भी पड़ सकता है।''
ऑप्टन ने कहा, ''कोरोना वायरस महामारी के कारण बदले इस हालात से मैं काफी चिंतित हूं ना सिर्फ खिलाड़ियों को बल्कि सभी को इसके बारे में जागरुक होना चाहिए। हमें इस समय एक दूसरे देखभाल करने की जरूरत है ताकि इस मुश्किल हालत से जल्द निकल सके।''
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bRCgHG
No comments:
Post a Comment