Reality Of Sports: खुद को फिट रखने के लिये मार्शल आर्ट्स सीख रहे हें गोल्फर राशिद खान

Thursday, 9 April 2020

खुद को फिट रखने के लिये मार्शल आर्ट्स सीख रहे हें गोल्फर राशिद खान

Golfer Rashid Khan is learning martial arts to keep himself fit  Image Source : GETTY IMAGES

दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के प्रबल दावेदारों में शामिल और दो बार के एशियाई टूर विजेता गोल्फर राशिद खान कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने और बोरियत से पार पाने के लिये मार्शल आर्ट्स में हाथ आजमा रहे हैं। राशिद ओलंपिक गोल्फ क्वालीफिकेशन रैंकिंग में शीर्ष 60 में शामिल हैं जो कि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का मानदंड है। लेकिन कोविड-19 के कारण भारत सहित विश्व भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं और ऐसे में वह भी घर में रहने के लिये मजबूर हैं। 

इस 29 वर्षीय गोल्फर ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने इन दिनों में घर में ही मार्शल आर्ट्स का अभ्यास शुरू कर दिया है। मैं बिली ब्लैंक्स (अमेरिकी मार्शल आर्टिस्ट) के यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीख रहा हूं। मैं अभी यही कर रहा हूं। मेरे घर में जिम नहीं है और इसलिए इससे मुझे खुद को फिट रखने में मदद मिल रही है।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं हर दिन शाम को ऐसा करता हूं। मार्शल आर्ट्स में काफी चीजें करनी पड़ती हैं और इसलिए यह दिलचस्प है। मैं कुछ अलग हटकर करना चाहता हूं ताकि बोरियत न हो।’’ 

लॉकडाउन के कारण वह हालांकि गोल्फ का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं और ऐसे में राशिद छद्म अभ्यास भी कर रहे हैं। एशियाई खेल 2010 के रजत पदक विजेता ने राशिद ने कहा,‘‘गोल्फ कोर्स पहुंच के बाहर है और हम अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन मैं पुटिंग का अभ्यास कर रहा हूं या अहसास के लिये स्टिक को हवा में घुमा रहा हूं।’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3aYGPzO

No comments:

Post a Comment

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...