कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान खेल आयोजन पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। दुनियाभर के कई सारे खेल आयोजनों को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर इसे आगे के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में अलग-अलग खेलों जुड़े खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं और अपनी रोजमर्रा की जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
ऐसे ही भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने फैंस के लिए एक Q&A सेशन रखा जिसमें उन्होंने अलग-अलग तरह के सवालों का जवाब दिया।
इस दौरान हनुमा ने बताया कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं। इस साथ ही उन्होंने बताया कि वे उनके पसंदीदा बल्लेबाज और कप्तान कौन हैं ?
साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले हनुमा ने एक यूजर का जवाब देते हुए कहा की उनके सर्वकालिक पसंदीदा क्रिकेटर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं।
#HV favorite Cricketer?
— #ISmartR@M (@RamRavipati) April 5, 2020
वहीं भारतीय टेस्ट टीम अहम सदस्य बन चुके हनुमा ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली अपना सबसे पसंदीदा कप्तान करार दिया।
Best Captain according to you sir ?#AskHV
— Subham (@subhsays) April 5, 2020
इसके अलावा वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा को मौजूदा समय का सबसे बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज माना है।
#HV Best Odi opener according to you rohit sharma or david warner
— Nikhil shinde 🇮🇳 (@Nik51197) April 5, 2020
आपको बता दें कि हनुमा विहारी भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 9 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इन 9 मुकाबलों में उन्होंने 36.80 की औसत से 552 रन बनाए हैं जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका एक शतक भी शामिल है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xUA7MU
No comments:
Post a Comment