Reality Of Sports: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने खिलाड़ियों के लिये शुरू किया आपात सहायता कोष

Wednesday, 8 April 2020

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने खिलाड़ियों के लिये शुरू किया आपात सहायता कोष

Cricket Australia  Image Source : AP

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) ने पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों को अंतरिम राहत मुहैया कराने के लिये 250,000 डॉलर का आपात सहायता कोष शुरू किया है। ये खिलाड़ी कोविड-19 महामारी के बीच सरकार से मदद का इंतजार कर रहे हैं। 

एसीए ने अपनी वेबसाइट पर विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी से हमारे कई पूर्व खिलाड़ी प्रभावित हो रहे हैं और साथ ही वो मौजूदा खिलाड़ी भी जो स्थायी वेतन के लिये अतिरिक्त आय पर निर्भर हैं। ’’ 

इसके अनुसार, ‘‘हमारे उन सदस्यों की मदद के लिये हमने एसीए आपात सहायता कोष शुरू किया है जो सरकार से सहयोग का इंतजार कर रहे हैं। ’’

कोरोना वायरस से अभी तक ऑस्ट्रेलिया में 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 6000 लोग इससे संक्रमित हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3c1Oeia

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...