Reality Of Sports: एटलेटिको मेड्रिड और बार्सिलोना के कोच रह चुके रेडोमिर एंटिक का 71 साल की उम्र में निधन

Tuesday, 7 April 2020

एटलेटिको मेड्रिड और बार्सिलोना के कोच रह चुके रेडोमिर एंटिक का 71 साल की उम्र में निधन

एटलेटिको मेड्रिड और बार्सिलोना के कोच रह चुके रेडोमिर एंटिक का 71 साल की उम्र में निधन Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड, एटलेटिको मेड्रिड और बार्सिलोना के पूर्व मुख्य कोच रेडोमिर एंटिक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 71 साल के थे। एंटिक के मार्गदर्शन में ही एटलेटिको मेड्रिड ने 1995-96 में ला लीगा और कोपा डेल रे कप का खिताब जीता था।

एटलेटिको मेड्रिड ने सोमवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। क्लब ने कहा, " एटलेटिको मेड्रिड अपने पूर्व कोच एंटिक के निधन पर शोक व्यक्त करता है। वह हमारे लेजेंड कोच थे। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

एंटिक 2002-03 में बार्सिलोना के कोच थे। बार्सिलोना क्लब ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। सर्बिया के रहने वाले एंटिक मार्च 1991 से जनवरी 1992 तक 10 महीने के लिए स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के भी कोच बने थे। सर्बिया के फुटबाल महासंघ ने एंटिक के निधन पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2V3WxTE

No comments:

Post a Comment

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...