Reality Of Sports: जोस बटलर ने विश्व कप फाइनल की अपनी शर्ट से अस्पताल के लिये जुटाए 65,000 पौंड

Tuesday, 7 April 2020

जोस बटलर ने विश्व कप फाइनल की अपनी शर्ट से अस्पताल के लिये जुटाए 65,000 पौंड

Jos Buttler  Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पिछले साल विश्व कप फाइनल में पहली गयी शर्ट की नीलामी से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिये 65,000 पौंड (लगभग 60 लाख रुपये) से अधिक की धनराशि जुटायी। 

बटलर ने यह शर्ट पिछले साल लार्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये फाइनल के दौरान पहनी थी। 

उन्होंने यह धनराशि लंदन के रॉयल ब्राम्पटन एवं हर्टफील्ड अस्पताल के लिये जुटायी। इस मैच की आखिरी गेंद पर रन आउट करने और मैच में पहले अर्धशतक जड़ने वाले बटलर ने एक सप्ताह पहले ईबे पर यह शर्ट नीलामी के लिये रखी थी।

इसकी नीलामी जब मंगलवार को बंद की गयी तो तब तक इसके लिये 82 बोलियां लगी थी जिसमें विजेता को 65,100 पौंड का भुगतान करना होगा। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3aUGQom

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...