Reality Of Sports: स्विस आइस हॉकी स्टार रोजर चापोट का कोविड-19 के कारण निधन

Tuesday, 7 April 2020

स्विस आइस हॉकी स्टार रोजर चापोट का कोविड-19 के कारण निधन

Swiss ice hockey star Roger Chapot dies due to Covid-19 Image Source : GETTY IMAGES

ज्यूरिख। स्विट्जरलैंड की तरफ से 100 से अधिक मैच खेलने वाले पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चापोत का कोविड-19 बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। अंतरराष्ट्रीय आइस हाकी महासंघ (आईआईएचएफ) ने कहा कि चापोत का दो सप्ताह पहले अस्पताल में इलाज किया गया था।

उसके बाद वह घर लौट आये थे लेकिन एक अप्रैल को उनकी हालत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें आपात चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया था। 

आईआईएचएफ ने कहा, ‘‘चापोत स्विट्जरलैंड के फ्रेंच भाषी क्षेत्र के रहने वाले दिग्गज हाकी खिलाड़ी थी और उन्हें साठ के दशक में मध्यपंक्ति के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता था। ’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2wnILD7

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...