Reality Of Sports: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने टोक्यो ओलम्पिक के स्थगित होने का स्वागत किया

Wednesday, 25 March 2020

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने टोक्यो ओलम्पिक के स्थगित होने का स्वागत किया

International Hockey Federation welcomes postponement of Tokyo Olympics  Image Source : GETTY IMAGES

जेनेवा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के सीईओ थिएरी वील ने टोक्यो ओलम्पिक को 2021 तक के लिए स्थगित करने के अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और जापान सरकार के फैसले का स्वागत किया है। वील ने एक बयान में कहा, "टोक्यो ओलम्पिक को अगले साल तक स्थगित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ओर से मैं अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, जापान सरकार और टोक्यो सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह फैसला विश्व हॉकी समुदाय में स्पष्टता लाएगा और मुझे विश्वास है वे सभी खिलाड़ी इस फैसले का समर्थन करेंगे जो अनिश्विचितताओं के बीच अपनी तैयारी में लगे हुए थे।"

वील का मानना है कि टोक्यो ओलम्पिक टॉर्च का संदेश ज्यादा प्रभावित नहीं होगा क्योंकि इस समय हम सब कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अपने घरों में रूके हुए हैं।

उन्होंने कहा, "हम अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक खेलों को लेकर उत्साहित है।"

टोक्यो ओलम्पिक-2020 को एक साल तक के लिए टाल दिया गया है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ खेलों के महाकुंभ को 2021 तक के लिए टालने को तैयार हो गए।

आईओसी और टोक्यो ओलम्पिक-2020 की आयोजन समिति ने बाद में एक संयुक्त बयान में कहा कि आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक और आबे खेलों को 2020 के बाद, 2021 ग्रीष्मकाल में पुर्ननिर्धारित करने को तैयार हो गए हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3doY7I6

No comments:

Post a Comment

T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बजी खतरे की घंटी, स्टार खिलाड़ी हो गया चोटिल

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की परेशानी बढ़ गई है, जब स्टार खिलाड़ी टिम डेविड चोटिल हो गए हैं। अभी यह नहीं पता लग ...