Reality Of Sports: हिंदुस्तान को देखकर शोएब अख्तर ने की पाकिस्तान से अपने यहां भी लॉकडाउन करने की अपील

Monday, 23 March 2020

हिंदुस्तान को देखकर शोएब अख्तर ने की पाकिस्तान से अपने यहां भी लॉकडाउन करने की अपील

Shoaib Akhtar appealed to Pakistan to lockdown on his own too as india Image Source : YOUTUBE/SHOAIB AKHTAR

कोरोनावायरस ने अपने प्रकोप से पूरी दुनिया को हिला रखा है। इस महामारी की वजह से कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन का भी ऐलान कर दिया है। भारत ने भी कल दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों को लॉकडाउन कर दिया है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी अपनी सरकार से देश को लॉकडाउन करने की अपील की है। शोएब का कहना है कि यहां लोग किसी की नहीं सुन रहे हैं आप देश को लॉकडाउन कर दीजिए।

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा "मैं बहुत जरूर काम से बाहर गया था, वहां मैंने एक बड़ी ही अजीब सी बात देखी, चार लड़के एक ही बाइक पर बैठ कर जा रहे थे। लोग पहाड़ो पर जा रहे हैं पिकनिक मना रहे हैं और एक साथ बैठ कर खाना खा रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा ये कर क्या रहे हैं?"

उन्होंने आगे कहा "हिंदुस्तान में कर्फ्यू लगा हुआ है, लोगों ने खुद पर कर्फ्यू लगा लिया है, बांग्लादेश और यहां तक ब्रवांडा ने तो बाहर निकलने पर 5-6 साल की सजा देने का ऐलान कर दिया है। लेकिन हमारे लोग बाहर जाए जा रहे हैं। लोग घर बैठने को तैयार नहीं है। आप लोगों की जान के साथ खेल रहे हैं।"

पाकिस्तान सरकार से लॉकडाउन की मांग करते हुए अख्तर ने कहा "लोगों ने यह बात नहीं सुननी आपकी, आप कड़े ऐक्शन लीजिए और यहां पर लॉकडाउन कीजिए। लोग यहां बात नहीं सुन रहे हैं और अपनी जान का जोखिम ले रहे हैं।"

साथ ही उन्होंने कहा "इटली ने लॉकडाउन करने में देरी कर दी जिसकी वजह से वहां 5000 बंदा मर गया है और केस बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन में वहीं 1000 लोग मर गए हैं। आप यहां कर्फ्यू लगाएं।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Uxq0Fl

No comments:

Post a Comment

7 साल कोमा में रहे क्रिकेटर की मौत, 27 साल की उम्र में हुआ था भयंकर एक्सीडेंट

श्रीलंका के पूर्व U19 क्रिकेटर की मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 34 साल का क्रिकेटर पिछले कई सालों से कोमा में था। from Ind...