Reality Of Sports: न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच के में ऑस्ट्रेलिया की इस धाकड़ खिलाड़ी का खेलना तय नहीं

Sunday, 1 March 2020

न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मैच के में ऑस्ट्रेलिया की इस धाकड़ खिलाड़ी का खेलना तय नहीं

Ellyse Perry Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| न्यूजीलैंड के साथ होने वाले आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी का खेलना तय नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने कहा कि टीम प्रबंधन चाहता है कि पेरी इस अहम मुकाबले में खेले और अगर हालात ठीक रहे तो वह जरूर खेलेंगी।

लेनिंग ने कहा, "हम पेरी के सम्बंध में कोई भी फैसला कल ही ले सकेंगे। अभी टीम प्रबंधन उनके खेलने को लेकर आशान्वित है।"

पेरी रविवार को टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुईं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से मौजूदा चैम्पियन और दुनिया की नम्बर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से बाहर होना पड़ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला मौका होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम नॉकआउट से पहले ही बाहर हो जाएगी।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2IazWi5

No comments:

Post a Comment

स्मृति मंधाना ने WPL फाइनल में रचा इतिहास, अर्धशतक लगाकर किया बड़ा कारनामा

स्मृति मंधाना ने WPL 2026 के फाइनल में मात्र 41 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे अब WPL के फाइनल ...