Reality Of Sports: निक कर्गियोस ने राफेल नडाल को भेजा इंस्टाग्राम लाइव चैट का निमंत्रण, टेनिस कोर्ट में रहे हैं तनावपूर्ण संबंध

Sunday, 3 May 2020

निक कर्गियोस ने राफेल नडाल को भेजा इंस्टाग्राम लाइव चैट का निमंत्रण, टेनिस कोर्ट में रहे हैं तनावपूर्ण संबंध

Rafael Nadal, Nick Kyrgios Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक कर्गियोस ने रफेल नडाल को रविवार को वीडियो चैट पर जुड़ने का न्यौता दिया जबकि कोर्ट पर दोनों के संबंध हमेशा तनावपूर्ण रहे हैं । कोरोना वायरस महामारी के कारण टेनिस सत्र 13 जुलाई तक बंद है लिहाजा खिलाड़ी एक दूसरे से सोशल मीडिया पर बातचीत कर रहे हैं ।

बीबीसी ने रविवार को पूछा था कि किन खिलाड़ियों को एक दूसरे से बात करते देखना चाहेंगे, इस पर किर्गियोस ने कहा ,‘‘ राफा (नडाल) चलो साथ में इंस्टाग्राम लाइव करते हैं । ’’ 

दोनों के बीच टेनिस कोर्ट पर मुकाबले अक्सर तनावपूर्ण रहे हैं । 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में खेल आयोजन ठप्प पड़ चुके हैं। ऐसे में इस समय अलग-अलग खेलों से जुड़े खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

हाल ही में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के साथ राफेल नडाल ने इस्टाग्राम लाइव चैट किया था जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने अनुभवों को साझा किया था।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3c0RyKT

No comments:

Post a Comment

मिचेल मार्श ने रचा नया इतिहास, टिम डेविड का कीर्तिमान किया ध्वस्त, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ क्रिकेटर मिचेल मार्श ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। मार्श ने इस साल T20 क्रिकेट में अपने रनों की संख्या को 1500 र...