Reality Of Sports: Women's T20 World Cup Final India vs Australia Live Score : वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया

Saturday, 7 March 2020

Women's T20 World Cup Final India vs Australia Live Score : वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया

Live Score India vs Australia Womens T20 World Cup Final Ball By Ball Live Updates From Melbourne Cricket Ground Image Source : GETTY IMAGES

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपराजित और बेखौफ खेल रहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। प्रसिद्ध पॉप गायक कैटी पेरी फाइनल से पूर्व यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर करीब 75,000 से अधिक प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब के लिए उसका सामना एक ऐसी टीम से होने जा रहा है जो चार बार चैंपियन रह चुकी हैं और साथ ही 2009 में सेमीफाइनलिस्ट और 2016 में उपविजेता भी रह चुकी हैं। भारतीय टीम इससे पहले तक अब तक तीन बार 2009, 2010 और 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी। वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया ने विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर काबिज भारतीय टीम से 31 मैचों में 26 मैच जीते हैं। हाल के समय में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है और उसने टी-20 विश्व कप 2020 संस्करण के पहले मैच में ही ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से मात दे चुकी है। फाइनल में अब टॉस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ एक मुश्किल लक्ष्य निर्धारित करना होगा। टूर्नामेंट में भारतीय युवा खिलाड़ी बहुत अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन सीनियर्स में कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को बड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी।

 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2W11IWm

No comments:

Post a Comment

IPL 2026 Points Table: RCB और MI ने जीते अपने पहले मैच, अंक तालिका में किस टीम ने मारी बाजी

आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत के साथ ही अं​क तालिका में भी हलचल शुरू हो गई है। मुंबई और आरसीबी ने अपने मैच जीते हैं, लेकिन पहले नंबर पर कौन सी...