तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारत पहुंच गई है। 16 सदस्यीय साउथ अफ्रीकी टीम सोमवार को ही धर्मशाला रवाना हो जायेगी जबकि भारतीय टीम मंगलवार को यहां पहुंचेगी। इससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट देंगे।
वहीं कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते साउथ अफ्रीका टीम के साथ उसके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर शोएब मांजरा भी आये हैं। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 39 मामले दर्ज हुए हैं ।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकबाला 12 मार्च गुरुवार को खेला जाएगा। इसके बाद टीम दूसरे वनडे मैच के लिए लखनऊ के लिए रवाना जिसका आयोजन 15 मार्च को एकाना स्टेडियम में किया जाएगा।
सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 18 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
दोनों टीमें इस प्रकार है-
भारत- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।
साउथ अफ्रीका- क्विंटन डी कॉक (कप्तान/विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डूसन, फाफ डू प्लेसिस, काइल वेरिएने, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, जॉन-जॉन जोट्स, एंडिले फेहलुकवेओ, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपामला, बेउरन हुरन, बेयूरन हुरियार जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/39zx0aR
No comments:
Post a Comment