साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की वापसी हुई है। इससे पहले ये दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। पांड्या और धवन के अलावा पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल को भी मौका मिला है।
वहीं टीम के नियमित ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच 12 मार्च को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च को लखनऊ में होगा जबकि आखिरी और तीसरा मुकाबला 18 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है-
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, शुभमन गिल।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xlfbye
No comments:
Post a Comment