Reality Of Sports: आईएसएल सीजन-6 के फाइनल के बाद संन्यास लेंगे आंद्रे शेम्बरी

Monday, 9 March 2020

आईएसएल सीजन-6 के फाइनल के बाद संन्यास लेंगे आंद्रे शेम्बरी

Andre Schembri Image Source : TWITTER

दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी के फॉरवर्ड आंद्रे शेम्बरी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के फाइनल के बाद पेशेवर फुटबाल से संन्यास लेने की सोमवार को घोषणा की। चेन्नइयन को शनिवार को यहां एटीके के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलना है। 

शेम्बरी के रहते अगर चेन्नइयन शनिवार को खिताब जीतती है तो उनका चेन्नइयन के साथ यह पहला और चेन्नइयन का तीसरा खिताब होगा।

शेम्बरी का इस सीजन में चेन्नइयन की सफलता में अहम योगदान रहा है। उन्होंने इस सीजन में अब तक पांच गोल किए और तीन असिस्ट किया है।

शेम्बरी ने एक बयान में कहा, "विदेश में 13 साल तक पेशेवर फुटबाल खेलने के बाद, मुझे लगता है कि मेरे संन्यास लेने और खेल के दूसरे पहलूओं पर भी ध्यान देने का यह सही समय है।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/38EJHQo

No comments:

Post a Comment

IPL 2026 Points Table: चार टीमों ने जीते अपने मैच, अंक तालिका में किसने मारी बाजी

आईपीएल 2026 के मैच लगातार चल रहे हैं, इसके साथ ही अंक तालिका में टीमें अपना अपना खाता खोल रही हैं। इस वक्त प्वाइंट्स टेबल कैसी है, इसे देख ल...