Reality Of Sports: लॉकडाउन के बीच मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ियों की होगी घर वापसी

Friday, 1 May 2020

लॉकडाउन के बीच मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ियों की होगी घर वापसी

लॉकडाउन के बीच मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ियों की होगी घर वापसी Image Source : PTI

कोलकाता। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विदेशी खिलाड़ी और स्टाफ अगले मंगलवार को अपने देश रवाना होंगे और इसके लिये यहां से बस के जरिये उन्हें दिल्ली जाना होगा। जहां से एम्सटर्डम की उड़ान लेंगे। दोनों दिग्गज क्लबों के सभी विदेशी खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद यहां फंस गए हैं।

ईस्ट बंगाल के स्पेनिश कोच मारियो रिवेरा ने कहा,‘‘मेरा परिवार बहुत खुश है कि मैं स्पेन लौट रहा हूं । सभी ठीक हैं और रविवार की सुबह रवाना होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि यह सफर लंबा होगा लेकिन कोई और चारा भी नहीं है । वरना यहीं रहना पड़ेगा ।’’

वे रास्ते में वाराणसी में रूकेंगे। नीदरलैंड दूतावास ने उन्हें ले जाने के लिये डच एयरवेज की विशेष उड़ान का इंतजाम किया है जहां से वे अपने अपने ठिकानों पर लौटेंगे। मोहन बागान में स्पेन के चार खिलाड़ी और कोच हैं जबकि ईस्ट बंगाल में स्पेन के पांच खिलाड़ी और कोच हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xrSBo3

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...