Reality Of Sports: ला लिगा को है इस सीजन में स्टेडियम के अंदर दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद

Sunday, 7 June 2020

ला लिगा को है इस सीजन में स्टेडियम के अंदर दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद

La Liga Image Source : LA LIGA

स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा को उम्मीद है कि देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति सुधरने के बाद इस सत्र में दर्शक फिर से स्टेडियम में आकर मैचों का लुत्फ उठा पाएंगे। ला लिगा के अध्यक्ष जेवियर टेबास ने रविवार को कहा कि वह चाहते हैं कि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इस क्षेत्र को वायरस मुक्त घोषित किये जाने के तुरंत बाद दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति मिल जाए। 

उनका यह बयान स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के पूर्व के संदेश के विपरीत है जिन्होंने कहा कहा था कि यह उचित नहीं होगा कि कुछ क्लबों में दर्शकों की उपस्थिति रहे और कुछ में नहीं। 

टेबास ने लीग के प्रसारक मूवीस्टार से कहा, ‘‘वापसी की अनुमति मिलने के तुरंत बाद ही दर्शकों को स्टेडियम में पहुंचना चाहिए। ’’ उन्होंने कहा कि इससे परेशानी नहीं होनी चाहिए कि केवल कुछ टीमों को ही इससे फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें-  खाली स्टेडियम में बिना फैंस खेलना काफी मुश्किल - रॉल गार्सिया

हालांकि कई सारे फुटबॉल लीग ऐसे हैं जहां सरकार के अगले आदेश तक स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी को बैन कर दिया है। इसमें बुंदेशलिगा और इंग्लिश प्रीमियर लीग भी शामिल है।

बुदेंशलिगा को पिछले महीने ही बहाल किया गया था लेकिन मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की मनाही है। वहीं अबतक सभी मुकाबले खाली स्टेडिय में खेले जा रहे हैं।

यह हाल प्रीमियर लीग का भी रहने वाला है। कोरोना संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए दर्शकों को स्टेडियम के अंदर आने की मनाही होगी और सभी मैच बंद दरवाजे के पीछे खेला जाएगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f0vCQT

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...